भवन निर्माण श्रमिक संघ ने पिचियाक में स्थाई भवन के लिए जमीन मांगी
भवन निर्माण श्रमिक संघ पिचियाक ने मोहम्मद इरफान के नेतृत्व में सरपंच माधवराम हांबड़ को मांग पत्र सौपते हुए पिचियाक में ही भवन निर्माण श्रमिक संघ पिचियाक के स्थाई भवन निर्माण के लिए जमीन आंवटन की मांग रखी। सरपंच हांबड़ ने उचित आश्वासन दिया। सरपंच हांबड़ को सौंपे गये मांग पत्र में बताया कि हमारा भवन निर्माण श्रमिक संघ पिचियाक पिछले चार वर्षों से किराये के भवन में चल रहा।
संघ मजदूरों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। वर्तमान में 130 से ज्यादा सदस्य हैं। वहीं, श्रमिक संघ पिचियाक की आमसभा में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष अब्दुल मजीद, उपाध्यक्ष हुकमाराम, सचिव रामचंद्र, कोषाध्यक्ष मोहम्मद हारूण, महामंत्री फकीर मोहम्मद, कार्यकारिणी सदस्य में मोहम्मद अलताफ, निजामुदीन, मोहम्मद युनुस, सरफुदीन, असलम, फिरदौस तेली, सुल्तान खा आदि को शामिल किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35FRakg
via IFTTT
No comments