Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

लुधियाना से ट्रक में भरी गई थी अवैध शराब की खेप

अजमेर की आदर्श नगर थाना पुलिस की ओर से जब्त की गई हरियाणा निर्मित अवैध शराब पंजाब के लुधियाना से भरी गई थी। पुलिस की ओर से दो दिन पहले ट्रक में भरी 459 पेटी अवैध शराब जब्त की थी और गिरफ्तार आरोपी चालक और खलासी से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी हेमराज ने बताया कि त्योहार और चुनाव के मद्देनजर पर्वतपुरा पुलिया ब्यावर की तरफ जाने वाले ढलान पर बैरियर लगाकर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान शुक्रवार को लाल कलर के फुल बॉडी ट्रक को रूकवा कर जांच की गई तो पाया कि नम्बर प्लेट पर रेडियम लगाकर गलत नम्बर लिखा गया था। ट्रक में लोड सामानों की तलाशी ली तो हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। ट्रक को जब्त कर गांव डावल पुलिस थाना चितलवाना जिला जालौर निवासी चालक 27 साल के चम्पालाल नाई और गांव तेतरोल पुलिस थाना चितलवाना जिला जालौर निवासी खलासी 21 साल के शैतान सिंह विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 17 नवम्बर तक रिमांड पर लिया गया।
अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि अवैध शराब पंजाब के लुधियाना शहर से भरी गई थी और राजस्थान में पहुंचानी थी। राजस्थान में शराब कहां पर पहुंचानी थी, अभी तक आरोपी बता नहीं पा रहे है। उनका कहना है कि जगह बाद में बताने के लिए बोला गया। इससे पहले की उन्हें जगह बताई जाती। पुलिस ने पकड लिया। पुलिस आरोपियों के मोबाइल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गिरफ्तार आरोपी चालक और खलासी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kytJx6
via IFTTT

No comments