Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ला नीना के प्रभाव से दिसंबर में चलेगी ठंडी हवा

नवंबर के आखिरी दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 13.2 डिग्री रहा। पिछले साल की तुलना में दिन का तापमान 2 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि रात का तापमान 3.8 डिग्री कम रहा। 2019 में 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर था।
मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में न्यूनतम तापमान घटने और ठंड बढ़ने का अनुमान है। हिमालय क्षेत्र जम्मू कश्मीर में बर्फबारी व ला नीना के असर से दिसंबर में चलने वाली हवा कंपकपाएगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 2014 से 2019 तक दिसंबर में न्यूनतम तापमान औसत 10 डिग्री तक पहुंचा है। इस बार 2 डिग्री कम होने के साथ अंतिम सप्ताह में शीतलहर चलने का अनुमान है।
तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट: एक दिन पहले की अपेक्षा दिन का तापमान स्थिर रहा। वहीं रात का पारा 2 डिग्री कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। ऐसी स्थिति तीन दिन बाद आने के आसार है। इधर जिले में 48 घंटे में इसमें सिर्फ 1 डिग्री की गिरावट हाे सकी। दिन के तापमान में भी खास बदलाव नहीं हो पा रहा है, मौसम साफ होने के बाद धूप खिल रही है। एक सप्ताह पहले दिन का पारा 30 डिग्री के आसपास रहा। जो एक डिग्री बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि तीन दिन तक ऐसे ही हालात रहेंगे। उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हाे सकती है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम भवन नई दिल्ली से मिली सूचना के अनुसार दिसंबर, जनवरी और फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान इन तीन माह में सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। शुष्क हवा आने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, फिर भी न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ गिरावट आ सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cold air will run in December under the influence of La Nina


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fUvUdG
via IFTTT

No comments