Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कलेक्टोरेट पहुंची महिला, कहा पति को जबरन पुलिस ने मारा

जिले में 8 नवंबर को हुई मुठभेड़ में पुलिस के अनुसार एक नक्सली मारा गया था। लेकिन मंगलवार को इस मुठभेड़ की शिकायत लेकर ग्रामीण भीमे सोढ़ी कलेक्टोरेट पहुंची। उसने कहा कि रविवार को कोई मुठभेड़ नहीं हुई थी। पुलिस गांव में पहुंची, अंधाधुध फायरिंग की जिसमें उसके पति की मौत हो गई। इसके अलावा कुंडापल्ली पंचायत के ग्रामीण उईकराम, उइके लखे, सोढ़ी भीमा, मंडावी बिच्चेम को अपने साथ ले गए। जिन्हें अब तक छोड़ा नहीं गया है। सोढ़ी ने कहा कि उसके पति के शव को लेने वह अपने 8 महीने के बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आई है। कलेेक्टर से शिकायत करने गई थी लेेकिन वे नहीं मिले। अब आने वाले दिनों में शिकायत करेगी। उसने बताया कि उसका परिवार उसूर ब्लॉक के थाना बासागुड़ा के अंर्तगत कुंडापल्ली पंचायत के बड़े भट़टिगुड़ा के रहने वाले हैं।
गौरतलब है कि दूसरी ओर पुलिस ने 8 नवंबर को एक प्रेस नोट जारी किया था जिसमें इस बात का उल्लेख था कि 8 नवंबर को तेलंगाना स्टेट कमेटी और सीआरसी कंपनी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सी कंपनी का एक नक्सली मारा गया था और मौके से पुलिस ने कई समान बरामद किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The woman reached the collectorate, said her husband was forcibly killed by the police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UgHw0D
via IFTTT

No comments