Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संविधान दिवस: शपथ लेकर डॉ. अंबेडकर को किया याद

कोंडागांव जिला के बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पारोंड में गुरुवार की सुबह 9 बजे भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले डॉ भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के उपस्थित गायता, पटेल, पुजारी, सरपंच, पंच, कोटवार एवं अन्य लोग मौजूद थे। इसके बाद भारत के संविधान का उद्देशिका को पढ़ा गया।
इस दौरान संविधान के जानकार लोगों ने 26 नवंबर 1949 के बारे में जानकारी दी और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संविधान की जानकारी भी बहुत जरूरी है। संविधान के बदौलत ही हमें हक और अधिकार मिला है। इस मौके पर सरपंच रामेश्वरी मरकाम, उपसरपंच सांवलीबाई मरकाम, लक्ष्मण सिंह मरकाम, रामचंद मरकाम, ग्राम प्रमुख दौनु नाग, राजमन मरकाम, सोनाउ मरकाम, रचना सेठिया, शिक्षक अमरसिंह पुरमे, टिकेश्वरी ठाकुर, जलसु नेताम, गांव के नवयुवक राजेश मरकाम, नवरतन मरकाम, चंदूलाल मरकाम व बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Constitution Day: Remembering Dr. Ambedkar by taking oath


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m63PCF
via IFTTT

No comments