Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

व्यापारी को जाली चेक देकर की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

महुआ व्यापारी को जाली चेक देकर ठगी करने वाले आरोपी को मर्दापाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर में मर्दापाल थाना क्षेत्र में एक महुआ व्यापारी को नकली चेक देकर धोखाधड़ी करने के मामले में मर्दापाल पुलिस अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। ठगी के आरोपी बकावण्ड ब्लॉक के राजनगर निवासी सुनील बिसई ने ग्राम पोहमार निवासी निलेन्द्र बघेल से ठगी की नीयत से गलत चेक देकर महुआ खरीदी की। इसके बाद से आरोपी अपने निवास से फरार चल रहा था। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी भनपुरी एवं बकावंड क्षेत्र में इस तरह की हेराफेरी की शिकायतें दर्ज हैं।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स दीपक मिश्र के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी सुनिल बिसई की पता तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक गुलाब टण्डन के नेतृत्व में आरक्षक कचरू मरकाम, तनुज सेठिया, ब्रजलाल शोरी, गरांजू नेताम की टीम गठित कर साइबर से आरक्षक लुमंन सिंह भण्डारी की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ बाद आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Duped by giving fake check to businessman, accused arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fvYSAv
via IFTTT

No comments