Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अंतागढ़ से बोलेरो का टायर चोरी कर भाग रहे तीन चोर गिरफ्तार

अंतागढ़ के व्यवसायी मुकेश ठक्कर के घर के सामने खड़ी बोलेरो वाहन से टायर चोरी कर फरार हो रहे युवकों को भानुप्रतापपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी चोरी के बाद स्कार्पियो वाहन से फरार हो रहे थे। अंतागढ़ पुलिस की सूचना पर भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रात दो बजे गिरफ्तार किया।
गुरूवार की रात अंतागढ़ वार्ड क्र 12 निवासी मुकेश ठक्कर ने घर के सामने बोलेरो क्र सीजी 04 एससी 8067 खड़ी किया हुआ था। रात को स्कार्पियों में तीन युवक पहुंचे और वाहन के दो टायर निकालकर गाड़ी में रख रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक ने उन्होंने देखकर आवाज लगाई। इस पर आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए।
इस दौरान चालक ने स्कार्पियो के अंतिम दो अंक ही देख पाया। इसकी
जानकारी उसने व्यवसायी को दी। व्यवसायी द्वारा तत्काल अंतागढ़ पुलिस को इसकी
सूचना दी। इस पर अंतागढ़ पुलिस द्वारा इसकी जानकारी आसपास के थानों को दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three thieves arrested stealing Bolero tires from Antagarh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35575Io
via IFTTT

No comments