Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कैबिनेट ने सीएस मंडल को दी विदाई, सोमवार को ज्वॉइन करेंगे अमिताभ जैन

राजभाषा दिवस पर हुई कैबिनेट की बैठक में सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शनिवार को सीएस आरपी मंडल को विदाई दी। मंडल 30 नवंबर को रिटायर होंगे। उसी दिन नए मुख्य सचिव के रूप में अमिताभ जैन ज्वाइन करेंगे। जैन छत्तीसगढ़ मूल के अफसर हैं। दैनिक भास्कर ने एक माह पहले ही जैन के मुख्य सचिव बनने की खबर प्रकाशित की थी। सीएम बघेल ने मंडल के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मंडल के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के कई महत्वपूर्ण सोपान तय किए।

कोराेना से बचाव और रोकथाम के चुनौती भरे काम में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस वजह से छत्तीसगढ़ में संक्रमण की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में नियंत्रित रही। सीएस मंडल की विदाई के साथ-साथ कैबिनेट की बैठक राजभाषा दिवस के कारण भी यादगार रही। मंडल ने मीटिंग का संचालन करते हुए सभी प्रस्ताव छत्तीसगढ़ी में पढ़े। सीएम व मंत्रियों ने भी छत्तीसगढ़ी में ही संवाद किया।

बता दें कि मंडल मूलत: बिहार के हैं, लेकिन उनके पिता रेल मंडल में डॉक्टर थे। इसलिए उनकी पढ़ाई बिलासपुर-रायपुर में हुई है। के मल्टीपर्पज स्कूल और रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई। इसके बाद खड़गपुर आईआईटी से एमटेक किया। बचपन से ही छत्तीसगढ़ में होने के कारण वे यहां के लोगों को बेहतर समझते थे। यही वजह है कि कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव के रूप में काम करके उन्होंने बेहतर परिणाम दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cabinet bids farewell to CS Mandal, Amitabh Jain will join on Monday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fRHZR1
via IFTTT

No comments