हवाओं ने बदला दिसंबर की सर्दी का मिजाज, दिन का तापमान 0.1 डिग्री गिरकर भी 30 पार
उत्तरी हवाओं के रुख बदलने से उदयपुर समेत मेवाड़ में दिसंबर की सर्दी को भी पस्त कर दिया है। यहां सोमवार को पांचवें दिन भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार रहा। बीते 24 घंटे के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट रही। दूसरी ओर रात का पारा मामूली बढ़त के साथ 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। डबाेक स्थित माैसम विभाग कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा। एक दिन पहले यह क्रमश: 30.5 और 11.4 डिग्री था। गत 3 दिसंबर से उदयपुर का अधिकतम तापमान लगातार 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है और माैसम पूरी तरह से साफ रहने से धूप में भी तल्खी है।
इसका असर जनजीवन पर भी दिख रहा है। अमूमन दिसंबर के इन दिनों में ऊनी कपड़ों में लिपटे-दुबके लोग अभी भी जैकेट-स्वेटर, शॉल से दूरी बनाए हुए हैं। इधर, पांच दिन से रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दाैर चला रहा है। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री के ऊपर ही रहने से सीजन में भी सर्दी के तेवर ढीले हैं। मौसम के जानकार बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से हवाओं ने पैटर्न बदला है। अभी ठंडे देशों से आने वाली सर्द हवा रुकी हुई है।
आगे : 11 दिसंबर तक 30 और 11 डिग्री के आसपास रह सकता है दिन-रात का तापमान
माैसम विभाग ने 11 दिसंबर तक उदयपुर का अधिकतम तापमान 30.0 से 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 से 11.0 डिग्री के बीच रह सकता हैं। ऐसे में अगले चार दिनाें में भी उदयपुर मेें सर्दी का असर और तेज हाेने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
दिसंबर की सुहानी शाम : फतहसागर के पानी को छूकर सिंदूरी हुई सूरज की किरणें
दिसंबर चल रहा है और सूरज अपनी जिद नहीं छोड़ रहा। सोमवार दोपहर पारा 30 डिग्री पार रहा और धूप तल्ख रही, लेकिन शाम को जब सूरज ढलने लगा तो किरणें फतहसागर के पानी को छूकर लाल-पीली आभा बिखेरने लगे। विशेषज्ञ बताते हैं कि दिन चढ़ने के साथ सूरज का रंग सफेद होता जाता है। उदय और अस्त के समय यह लाल दिखता है, क्योंकि सात रंगों से बनी ये किरणें दोपहर में तो सीधी पड़ती हैं, लेकिन शाम के वक्त इन्हें धरती तक आने में इतनी दूरी तय करनी पड़ती हैं कि असल रंग पहुंचाने जितनी हीट (उष्मा) नहीं बचती। धूल, धुएं और पानी की वाष्प के कारण भी किरणें लाल-पीली आभा बिखेरने लगती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VSCwAa
via IFTTT
No comments