Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

प्रदेश की 10050 और कोटा की 51 छात्राओं को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार की ओर से कालीबाई मेधावी स्कूटी याेजना में प्रदेश की 10 हजार 50 छात्राओं काे स्कूटियां मिलेंगी। यह स्कूटियां गवर्नमेंट काॅलेज में अध्यनरत छात्राओं काे 12वीं में निर्धारित याेग्यता पूरी करने वाली काे प्रदान की जाएगी। काॅलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से इस संबंध में काॅलेज प्रिंसिपल काे याेजना की गाइड लाइन जारी कर दी है।

इस याेजना में विभिन्न विभागाें द्वारा संचालित स्कूटी वितरण याेजनाों काे शामिल कर एवं अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं काे शामिल करते हुए एकीकृत स्कूटी याेजना लागू की है। आयुक्तालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार इस याेजना में प्रदेश के गवर्नमेंट, प्राइवेट स्कूलाें में कक्षा 12 वीं में तक नियमित छात्रा के रूप में अध्ययनरत करने एवं कक्षा 12वीं में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्राेत्साहित एवं छात्राओं की प्रतिस्पर्धा भावना काे विकसित करने तथा उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित करने के मकसद से यह याेजना शुरू की है।

यह याेजना वर्ष 2020-21 यानी एक अप्रैल 2020 से प्रभावित हाेगी यानी वर्ष 2020 में कक्षा 12 वीं का घाेषित परिणाम के आधार पर स्कूटी प्रदान की जाएगी। इस याेजना का नाेडल काॅलेज शिक्षा आयुक्त हाेगा। प्रत्येक जिले में कुल 51 स्कूटियाें का वितरण हाेगा। संबंधित याेग्यताधारी छात्रा काे इसके लिए एक साल का सामान्य बीमा के अलावा, पांच साल का थर्ड पार्टी बीमा के अलावा दाे लीटर पैट्राेल और एक हेलमेट भी दिया जाएगा।

इस याेजना में माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड के गवर्नमेंट स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं काे 50 प्रतिशत एवं प्राइवेट स्कूलाकी छात्राओं काे 25 प्रतिशत स्कूटी स्वीकृत की जाएगी। सीबीएसई स्कूल बाेर्ड के गवर्नमेंट एवं प्राइवेट स्कूलाें से उत्तीर्ण छात्राओंं के लिए इकजाई रुप में 25 प्रतिशत स्कूटी प्रदान की जाएगी। साथ ही संकायवार में साइंस में 40 प्रतिशत, काॅमर्स में कुल स्कूटी में से पांच प्रतिशत, कला संकाय में कुल स्कूटी में से 55 प्रतिशत और वरिष्ठ उपाध्याय में कुल स्कूटी में सात स्कूटी संभाग स्तर पर हाेगी।

  • काॅलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी याेजना का सर्कुलर जारी कर दिया है। जिले में इस याेजना में कुल 51 स्कूटियाें का विभाग की ओर से गाइड लाइन के अनुसार वितरण किया जाएगा। विभागीय मापदंड के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया हाेगी। - डाॅ. सतीश सारस्वत, कार्यवाहक प्रिंसिपल एवं नाेडल काॅलेज प्रभारी जेडीबी साइंस काॅलेज

​​​​​​​12 वीं में 65 प्रतिशत से अधिक अंक होना जरूरी​​​​​​​

काॅलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड की कक्षा 12वीं में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण तथा सीबीएसई कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत प्राप्तांक से उत्तीर्ण छात्राएं जाे कि राजस्थानके किसी भी स्कूल में अध्ययनरत हाे।

किसी भी राजस्थान स्थित काॅलेज से स्नातक डिग्री बीए, बीएड, बीएड, बीकाॅम, बीएड, बीटेक, बीआर्क,एमबीबीएस, बीबीए, बीबीएम, बीसीए, बीडीएस, बीएचएमएस, बीएएमएस,लाॅ सहित अन्य में प्रवेश लेकर रेगुलर छात्रा के रूप में अध्ययनरत हाे। साथ ही स्नातक डिग्री के प्रवेश के समय कक्षा 12 वीं में कक्षा उत्तीर्ण के वर्ष में एक साल का अंतराल हाेने पर याेजना का लाभ देय नहीं हाेगा। साथ ही माता-पिता की आय सीमा 2.5 लाख रुपए से सालाना हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MePpmB
via IFTTT

No comments