Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रात का पारा 1.2 डिग्री बढ़ा, पर ठिठुरन वहीं की वहीं, आज दिन महज 10:30 घंटे का

लेकसिटी में रात के पारे की गिरावट पर 7वें दिन रविवार को ब्रेक लग गया। इसमें बीते 24 घंटे के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई। हालांकि इसके बावजूद ठिठुरन वहीं की वहीं है। इधर, सोमवार को सबसे छोटा 10:30 घंटे का दिन होगा और 13:28 घंटे की सबसे लंबी रात होगी।
माैसम विभाग के अनुसार रविवार काे न्यूनतम तापमान 4.2 और अधिकतम 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह क्रमश: 3 और 24.2 डिग्री था। उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण सात दिन से रात के पारे में गिरावट बनी हुई थी। गत 13 दिसंबर को यह 14 डिग्री था, जो इन्हीं छह दिन में 11 डिग्री गिरकर शनिवार को इस माह के सबसे निचले स्तर पर 3 डिग्री पर जा पहुंचा था। दूसरी ओर अधिकतम तापमान में तीन दिन से बढ़त है।

यह 17 दिसंबर को 20.8 डिग्री था, जो रविवार को 24.0 डिग्री हो गया। एक दिन पहले के मुकाबले इसमें 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त थी। शीतलहर के बावजूद छुट्‌टी के दिन शहर के सुखाड़िया सर्किल, सहेलियों की बाड़ी, दूधतलाई, सज्जनगढ़ सहित प्रमुख टूरिस्ट प्वाइंट्स पर पर्यटकों की अच्छी आवाजाही रही। बाेटिंग शुरू होने से फतहसागर पर खासी चहल-पहल देखी गई। माैसम विभाग ने 24 दिसंबर तक उदयपुर का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री से 8.0 डिग्री रहने का अनुमान लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर्दी से फिजां गुलाबी ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nDTXRt
via IFTTT

No comments