Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दोपहर 12 से 2 बजे बंद तक हर मुख्य मार्ग पर जाम लगाया

केंद्र सरकार की ओर से कृषि जिसाें की खरीद फराेख्त संबंधी कानूनाें के विराेध में दिल्ली में किसानाें का आंदाेलन जारी है। किसान संगठनाें की केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरूवार काे किसानाें ने देशभर में दाे घंटे हाइवे जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला मुख्यालय पर साधुवाली बाॅर्डर व सूरतगढ़ बाईपास तथा सीसी हैड पर किसानाें, व्यापारियाें व मजदूराें ने हाइवे जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसान विराेधी कानून वापस लेने की मांग की।

इस माैके पर ट्रेडर्स एसाेसिएशन अध्यक्ष धर्मवीर डूडेजा, विनय जिंदल, विक्रम चितलांगिया, अमित झाझड़िया, अजय बंसल, रामगाेपाल पांडूसरिया, विष्णू शर्मा, अशीष गर्ग, गुरदेव सिंह, राधेश्याम, ट्रेक्टर ट्राॅली यूनियन अध्यक्ष साधूराम, प्रकाश राव, एडवाेकेट भूरामल स्वामी, खेत मजदूर यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा स्वामी सहित बड़ी संख्या में किसान मजदूर व व्यापारी उपस्थित रहे।

सूरतगढ़-बीकानेर हाइवे स्थित मानकसर चौराहे पर 2 घंटे चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चक्काजाम में कांग्रेस, माकपा, आम पार्टी व व्यापारी भी शामिल हुए।

चक्काजाम के चलते वाहनों की अनूपगढ़, श्रीगंगानगर व बीकानेर सड़क मार्ग पर 2-2 किलोमीटर लंबी कतारें लग गई। लोक परिवहन व रोडवेज बसों के यात्रियों को चौराहे से उतकर 5 किलोमीटर दूर पैदल शहर में आना पड़ा।

किसान संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए कृषि कानूनों को किसान, मजदूर व व्यापारी विरोधी बाताते हुए वापस लेने की मांग की। इससे पहले किसान व विभिन्न राजनीतिक संगठनों के लोग दोपहर 12 बजे मानकसर चौराहे पर एकत्रित हो श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ सड़क मार्ग पर बेरीकेडिंग लगा सड़क मार्गों को अवरूद्ध कर दिया।

वहीं, खुद हाइवे सड़क पर धरना लगा कर बैठ गए। दोपहर 2 बजे तक चले चक्काजाम में कांग्रेस के युवा नेता हनुमान मील, पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, माकपा सचिव मदन औझा, लक्ष्मण शर्मा, अमित कड़वासरा, जसराम बुगालिया, आम पार्टी की हरबक्सकौर बराड़, करमजीत कौर, शारदा, लवप्रीत, चुक्की देवी, राधेश्याम उपाध्याय, पूर्व सरपंच मुखराम खिलेरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, कानाराम बिश्नोई, शिशपाल खिलेरी, जनता मोर्चा संयोजक ओम राजपुरोहित, सखी मोहम्मद, रामू छींपा, पालिका उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी, पार्षद मोहम्मद फारूक, सहदेव जोशी, जिला व्यापार संघ के संगठनमंत्री अनिल रांका, महावीर भोजक, मोहनलाल डेलू, किशन तरड़, जगदीश गोदारा सहित अन्य किसान, व्यापारी, मजदूर, छात्र व राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल थे।

दिल्ली 14 वाहन लेकर जिले से रवाना हुए किसान

कृषि जिंसाें की खरीद फराेख्त संबंधी केंद्र सरकार के नए कानून के विराेध में दिल्ली में किसानाें का आंदाेलन जारी है। किसान आंदाेलन में शामिल हाेने के लिए क्षेत्र में श्रीगंगानगर के गुरूद्वारा सिंह सभा से किसानाें का जत्था सुबह 11 बजे रवाना हुआ।

श्रीकरणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर व गजसिंहपुर से किसान दिल्ली आंदाेलन में शामिल हाेने के लिए रवाना हुए हैं। क्षेत्र से किसान 12 गाड़ियां व दाे ट्रैक्टर ट्राॅलियां लेकर रवाना हुए हैं।

गंगानगर किसान मजदूर समिति के गलेक्सी बराड़ ने बताया कि दिल्ली अांदाेलन में शामिल हाेने के लिए ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर रवाना हाेने वाले किसानाें काे 100 लीटर डीजल फ्री दिया जाएगा। इसके लिए किसान उनसे संपर्क कर सकते हैं।

कई किसान प्रतिनिधियाें ने दिल्ली के लिए रवाना हाेने वाले किसानाें काे सहयाेग राशि भी देने की घाेषणा की है। दूसरी ओर सिंधू बाॅर्डर व बहादुरगढ़ राेड पर बड़ी तादात में किसान जमा हैं।

श्रीगंगानगर क्षेत्र के भी बड़ी तादात में किसान आंदाेलन में शामिल हैं। किसानाें ने गुरुवार काे भी पड़ाव स्थल पर अलग-अलग सभाएं कर केंद्र सरकार से नए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। दिल्ली के सिंधू बाॅर्डर पर गंगानगर किसान समिति के संतवीर सिंह, रणजीत सिंह राजू, के नेतृत्व में किसान आंदाेलन में शामिल हैं।

बहादुरगढ़ राेड पर क्षेत्र के अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थाेरी, श्याेपत मेघवाल के नेतृत्व में किसान पड़ाव डाले हुए हैं। किसानाें ने सभाओं में कहा कि केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून बनाकर किसानाें काे बर्बाद करने वाला कदम उठाया है।

सरकार जब तक ये कानून वापस नहीं लेती तब तक वे वापस नहीं लाेटेंगे। इसमें दिल्ली व हरियाणा के किसान व व्यापारी सहयाेग कर रहे हैं। जगह जगह लंगर लगाए गए हैं। ठंड से बचने के लिए कंबलाें की व्यवस्था की जा रही है। किसान पड़ाव स्थल पर पहुंच रहे हैं। इससे किसानाें का काफिला बढ़ता ही जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jam blocked every main road from 12 to 2 pm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33CNePJ
via IFTTT

No comments