Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राइस मिलर्स ने कलेक्टर को बताईं 14 सूत्रीय मांगें

कोंडागांव जिले में कोंडागांव-केशकाल राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोंडागांव कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कस्टम मिलिंग की विसंगतियों को दूर करने की मांग के साथ ही 14 सूत्रीय मांग रखी हैं।
इसमें उन्होंने कहा है कि पिछले साल का भुगतान ब्याज के साथ देने और पैनल्टी न लगाने, खराब धान उठाने के लिए बाध्य न करने, एफआरके का लक्ष्य निर्धारण और नीति स्पष्ट करने, हमाली दर और परिवहन दर स्पष्ट करने, एफआरके की स्थिति में लागत निकालने 6 महीने का समय देने, धान परिवहन संग्रहण केंद्र के बजाय समितियों में करवाने, मिलरों का लक्ष्य तय करने, चावल का परिवहन नियुक्त किए गए ठेकेदार से करवाने, चावल का कम लक्ष्य की एवज में उसके मुताबिक अनुबंध करने, जीपीएस और जीएसटी की वसूली से मिलर्स को मुक्त रखने, बारदानों का भुगतान जल्द करने की मांगें शामिल हैं। इस दौरान हरीश गोलछा, कमलेश कटारिया, रफीक मेमन, आशीष कटारिया, अनुराग कटारिया, बसंत पारख, नवीन गोलछा, यासीन मेमन, सत्तार भाई पारख, इमरान आडवाणी सहित
अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WqYlY8
via IFTTT

No comments