Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पिछले तीन दिन से रात में पारा 15 डिग्री के आसपास

राजधानी समेत प्रदेश में बरवी तूफान के असर से नमी आने लगी है, लेकिन रात का तापमान कम ही चल रहा है। पिछले तीन दिन से रात में पारा 15 डिग्री के आसपास है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार को हल्के बादल नजर आने लगेंगे। इस वजह से शुक्रवार और शनिवार को रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है, यानी ठंड कम होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बने बरवी तूफान का छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर नहीं होना है। हल्के बादल छाएंगे, लेकिन बारिश या बूंदाबांदी के आसार कम हैं। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्से में इस तूफान का असर नहीं नजर आया है, बल्कि मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ गई है। अंबिकापुर में सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे (9.9 डिग्री) पर पहुंच गया। राजधानी रायपुर में पारा 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। लालपुर मौसम केंद्र के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बुरेवी तूफान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में राजधानी समेत प्रदेश में मामूली फर्क ही पड़ेगा।

विभिन्न स्थानों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 30.5 15.5
माना 30.1 15.8
बिलासपुर 30 13.2
पेंड्रारोड 27.7 12.4
अंबिकापुर 24.4 9.9
जगदलपुर 29.7 12.4
दुर्ग 31.6 12.6
राजनांदगांव 30 14.5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury at night around 15 degrees for the last three days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VGznTT
via IFTTT

No comments