Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

15 दिन में प्रियंका-सीएम भूपेश की दूसरी मीटिंग, संगठन-सरकार पर विस्तार से बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश बघेल के बीच दिल्ली में लगभग साढ़े पांच घंटे से भी ज्यादा देर तक बैठक हुई। इसमें प्रियंका ने राज्य सरकार के कामकाज व संगठन के आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। निगम-मंडल व संगठन की नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई। सोनिया व राहुल के दिल्ली से बाहर होने के कारण सीएम की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।

पंद्रह दिन में सीएम भूपेश की प्रियंका के साथ यह दूसरी बैठक है। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद सीएम रायपुर में निगम-मंडल आयोग में होने वाली नियुक्तियों के लिए 8 दिसंबर को बैठक करेंगे। इसे नियुक्ति के पहले अंतिम बैठक माना जा रहा है। सूची पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी वहां से अप्रुवल मिलते ही नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

एक दिन पहले ही सीएम भूपेश ने संकेत दिए थे कि निगम-मंडल व आयोगों के लिए नाम तय करने जल्द ही बैठक होगी। 17 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे हाे रहे हैं। इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को उनके सब्र का फल मिलने जा रहा है। 8 को होने वाली बैठक में सभी शेष निगम-मंडल आयोगों के पदों पर नियुक्तियां कर दी जाएंगी। यानी दिसंबर के बाद सरकार के किसी भी पद पर नियुक्ति शेष नहीं रहेगी।

संगठन के पदों पर भी इसी माह नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद सरकार आने वाले चुनाव के लिहाज से अपनी तैयारी शुरु करेगी। प्रदेश स्तर के नेताओं को पीसीसी व निगम-मंडलों में तो जिला व ब्लाक स्तर के नेताओं को संगठन के साथ जिले स्तर में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों में लाभ दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka-CM Bhupesh's second meeting in 15 days, talk on organization-government in detail


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JzkD71
via IFTTT

No comments