Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

15 पाॅजिटिव मिले, इनमें शहर से केवल एक ही

जिले में बुधवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। इसके लिए कुल 1023 संदिग्ध मरीजों की विभिन्न तरीकों से जांच की गई थी। बुधवार को लंबे समय बाद जिले में मरीजों की संख्या में कम होने व शहर में एक मात्र मिलने से काफी राहत महसूस की गई है। अंतागढ़ विकासखंड में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं पाया।
शहर के राजापारा में निवासरत च्वाईस सेंटर के जिला प्रबंधक पॉजिटिव पाए गए है। प्रबंधक को पिछले कुछ दिनों ने भोजन आदि का स्वाद नहीं आ रहा था। इसके अलावा उनमें कोई और लक्षण नहीं दिख रहे थे। लेकिन स्वाद नहीं आने पर वे जांच कराए तो उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कोई और लक्षण नहीं होने के कारण उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
प्रबंधक की ड्यूटी जिला कार्यालय में है। आशंका है यहां कई लोग आते है व उनके कार्यालय में आकर मिलते हैं। इन्हीं में किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने से वे भी पॉजिटिव हो गए। भानुप्रतापपुर में फारेस्ट कालोनी में एक 15 साल की बालिका पॉजिटिव पाई गई है। जो वन विभाग में पदस्थ कर्मचारी के परिवार की है।
नहीं बढ़े भर्ती मरीज
बुधवार को जिले में भर्ती मरीजों की संख्या 24 पर ही थमी रही। ये सभी मरीज कांकेर के कोविड अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। जबकि दुर्गूकोंदल व नरहरपुर के कोविड सेंटर में भर्ती मरीज की संख्य शुन्य पर थी।

  • 5797- कुल पॉजिटिव
  • 284 - कुल एक्टिव


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3owSKv8
via IFTTT

No comments