Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राम वन गमन पथ रैली 16 को प्रचार के लिए होगी मुनादी

राम वन गमन पथ के तहत जिले में 16 दिसंबर को सुबह बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने रैली के लिए बाइकर्स का पंजीयन कराने तथा रैली गुजरने वाली मार्ग के गांवों में स्वागत द्वार, बैनर, पोस्टर इत्यादि लगाने कहा। इसके साथ प्रचार-प्रसार के लिए गांवों में मुनादी कराने कहा गया है।
राम वन गमन पथ के तहत पर्यटन रथ सुकमा से रवाना होकर विभिन्न जिला होते हुए कांकेर जिला पहुंचेगी। यहां से धमतरी जिला के लिए प्रस्थान करेगी। इसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद सीईओ कांकेर डॉ. कल्पना ध्रुव, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता यूके मेश्राम थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Munadi to campaign for Ram Van Gaman Path Rally 16


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gCAyOc
via IFTTT

No comments