Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राजधानी में आज और कल बारिश के आसार, 17 दिसंबर के बाद खुलेगा मौसम

महाराष्ट्र में बने चक्रवात के असर से सोमवार को राजधानी में हल्की फुहारें पड़ीं। मंगलवार व बुधवार को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने के आसार हैं। 17 दिसंबर से मौसम खुलने की संभावना है। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। रात का तापमान सामान्य से 4 ज्यादा 19 डिग्री रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाने के कारण बिलासपुर व सरगुजा संभाग में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आई है।

पेंड्रारोड में दिन का तापमान 21.6 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अंबिकापुर में 21.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। बिलासपुर में 26.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम व दक्षिण-पूर्वी हवा आ रही है। इसके कारण बादल छाए हैं। एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे दिन में हल्की ठंड का अहसास होने लगा। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सोमवार जैसा रहने की संभावना है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आएगी। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 16 दिसंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। 17 दिसंबर से प्रदेश में उत्तर पूर्व से हवा आने के कारण से मौसम साफ होगा। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बढ़ रही है।

17-18 दिसंबर के बाद घना कोहरा छाएगा, इससे तापमान और गिरेगा
मौसम विभाग के अनुसार, अभी हवा की रफ्तार तेज है। इसलिए अगले दो दिन तक घने कोहरे की आशंका नहीं है। लेकिन, 17 या 18 दिसंबर के बाद हवाओं की रफ्तार कम होगी। इससे कोहरा घना होता चला जाएगा। इससे दिन का तापमान भी गिरने लगेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायपुर का घड़ी चौक। जहां शाम को बारिश हुई। फोटो-भूपेश केशरवानी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WgMtaY
via IFTTT

No comments