Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बनसागर में कबड्डी स्पर्धा शुरू, विजेता टीम को दिया जाएगा 18 हजार रुपए

नरहरपुर के ग्राम पंचायत बनसागर में शहीद वीर नारायण सिंह युवा कबड्डी समिति ने तीन दिवसीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता 8 दिसंबर से शुरू हुई। 10 दिसंबर को समापन होगा। बालक वर्ग में विजेता टीम को 18 हजार व बालिका वर्ग में विजेता टीम को 8 हजार रुपए दिया जाएगा। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हेमलाल मरकाम ने कहा खिलाड़ियाें को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल से शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है। खेल से मेल मिलाप बढ़ता है। ग्रामीण अंचल में खेलों का विशेष महत्व है, जिसे लोग एक त्याेहार के रूप में मनाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक सरपंच अनिता कुंजाम ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्राचार्य मनोज कुंजाम, जनपद सदस्य जीतू कोवाची, नीरज कपिल उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र शोरी, जोहन कुंजाम, विजय नेताम, अनीता कुंजाम, रजनी नेताम, कुमारी सलाम, पुष्पा पटेल, सुनीता नेताम, बुद्धू सुरोजिया, जमू लाल कुंजाम, कृष्णा पटेल, रमेश साहू, लक्ष्मण वट्टी, मनोज कुंजाम, सुखदेव नेताम, संत वट्टी, बृजलाल वट्टी, अहीलु राम सलाम, नीरज कुंजाम, फूल सिंह नरोत्तम, उमेश निषाद, फरसूराम नेताम, शिवकैलाश कुंजाम, तुलसी लोकेश, संतोष मंडावी आदि जुटे हुए हैं।
बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार 8 हजार रुपए : आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंत कुंजाम, उपाध्यक्ष राहुल कुंजाम, सचिव कपिल वट्टी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र वट्टी ने बताया कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 18 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 5 हजार, चतुर्थ 3 हजार रुपए रखा गया है। बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार 8 हजार, द्वितीय 5 हजार, तृतीय 3 हजार, चतुर्थ पुरस्कार 2 हजार रुपए रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kabaddi competition begins in Bansagar, 18 thousand rupees will be given to the winning team


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EWW56
via IFTTT

No comments