Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गोधन एंपोरियम से महिलाओं ने कमाए 18 हजार रुपए

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत शहर में गोधन एंपोरियम की शुरुआत की गई है। यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे गोबर के उत्पादों को आम लोग किफायती दर पर खरीद रहे हैं।
यहां गोबर खाद के अलावा गोबर से बनी अगरबत्ती, लकड़ी और ईंट की उपलब्ध रहेगीं। निगम आयुक्त हरेश मंडावी की पहल पर इसकी शुरुआत हुई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के गोठान में गोबर से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की विक्रय के लिए निगम आयुक्त की पहल पर मुख्यमंत्री ने 14 दिसंबर को गोधन एंपोरियम का शुभारंभ किया था। यहां नागरिकों को गोधन एंपोरियम के माध्यम से विभिन्न उत्पाद खरीदने के लिए एक अच्छी व्यवस्था उपलब्ध हुई और इस काम में लगी स्वयं सहायता समूह कि दीदियों को आय बढ़ाने के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध हुआ। एंपोरियम से अब तक 5 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, 50 दर्जन कंडा, 5 क्विंटल गोबर की लकड़ी, अगरबत्ती, दीया और सजावटी सामान की बिक्री हुई है। जिससे आज तक 18 हजार रुपए की इनकम हुई है। एंपोरियम में फूलों के लिए विशेष तैयार खाद और गोबर कंडा, लकड़ी की बहुत मांग की जा रही है। नागरिक ने अपने बगीचे और किचन गार्डन के लिए नियमित खाद खरीद रहे हैं। सामान्य खाद जहां 10 रुपए किग्रा है वहीं फूलों के लिए विशेष खाद 15 रुपए किग्रा है। इसी तरह किचन गार्डन के लिए 12 रुपए किग्रा खाद बेची जा रही है। महिलाओं ने बताया कि लोग घरों और गार्डन के लिए खाद खरीदने के लिए आ रहे हैं। यहां पर बाजार से सस्ते में और अच्छी क्वालिटी का खाद उपलब्ध है। इसलिए मांग लगातार बढ़ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women earned 18 thousand rupees from Godhan Emporium


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3prTtOR
via IFTTT

No comments