Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

1 करोड़ से संवरा सभागार, आज जनता के लिए खुलेंगे दरवाजे

शहर के पहले सरकारी सभागार का नवीनीकरण का काम पूरा हो चुका है और गुरूवार से यह सभागार फिर से आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा। अभी सभागार में कई बदलाव किये गये हैं जिनमें सबसे बड़ा बदलाव सभागार में आवाज की दिक्कत को लेकर किया गया है। इस सभागार के नवीनीकरण का काम पिछले डेढ़ साल से चल रहा था।
पूर्व महापौर जतिन जायसवाल और उनकी टीम ने सभागार के नवीनीकरण के लिए एक करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति विशेष प्रयासों से करवाई थी। इधर बुधवार को सभागार के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण के पूर्व निरीक्षण करने वर्तमान महापौर सफीरा साहू, सभापति यशवर्धन राव, आयुक्त प्रेम कुमार पटेल भी पहुंचे थे। सभागार के लोकार्पण से पहले यहां की गई नई व्यवस्थाओं का जायजा जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने लिया। इसके अलावा इसी टीम ने दलपत सागर में जलकुंभी सफाई के लिये चलने वाली एकवेटिक विडहारवेस्टिंग मशीन के लोकार्पण के पूर्व तैयारी का जायजा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34k485Y
via IFTTT

No comments