Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

साल 2020 में क्राइम सात फीसदी घटा

झारखंड और ओडिशा राज्य की सीमा से लगे जशपुर जिले में पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुस्त रखने तथा आम जनता से बेहतर संबंधों की बदौलत बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष आपराधिक मामलों में 7 फीसदी की कमी आई है। जिले में हत्या, डकैती और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में भी पहले से आंशिक कमी आई है, वहीं जिले की पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामलों को इस वर्ष जीरो पर पहुंचा दिया है।
जिले की पुलिस ने विवेचना के बाद गंभीर अपराधों के ज्यादातर प्रकरणों में अपराधियों को गिरफ्तारी से अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है। जशपुर जिले के विभिन्न थानों में अंधे कत्ल के 14 मामलों को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने से यहां घटित होने वाले गंभीर अपराधों पर अंकुश लगा है।
पुलिस एसएसएपी बालाजी राव ने महिला संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के साथ अन्य अपराधों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन शुरू कर देने से चुनौतीपूर्ण अपराधों को भी आसानी से सुलझा लिया गया। उन्हाेंने बताया कि हत्या के 67 मामले दर्ज हुए। इसमें 61 मामलों में 79 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष 4 मामलों में मृतक व मृतिका के अज्ञात होने से विवेचना का काम लंबित रह गया है। बीते वर्ष की तुलना में हत्या का प्रयास के मामलों में 40 फीसदी की कमी आई है। बीते वर्ष की तुलना में अपहरण के मामलों में आंशिक वृध्दि अवश्य देखने को मिली है लेकिन अपहरण के 29 मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इसी तरह दहेज प्रताड़ना के वर्ष भर में 8 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 30 आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है।

मानव तस्करी के 12 आरोपी भेजे गए जेल
मानव तस्करी के अधिक मामलों को लेकर राज्य में बदनामी का दंश झेलने से इस वर्ष जिले में मानव तस्करी के मामलों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास हुए। मानव तस्करी की रोकथाम के लिए हाट बाजारों में जागरूकता शिविर लगाया गया। मानव तस्करी के 7 में 6 मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मानव तस्करी की शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेष, मुम्बई पहुंच कर अपहर्ताओं को बरामद करने के साथ दूसरे राज्यों के आरोपियों को गिरफ्तार कर जशपुर जेल का रास्ता दिखाया है।

अच्छे काम का मिला पुरस्कार... जशपुर पुलिस को मिला मुख्यमंत्री से पुरस्कार एवं सम्मान
2020 में प्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ शौर्य पदक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से पत्थलगांव के थाना प्रभारी मोहसिन खान को प्राप्त हुआ। इस दौरान खान को सम्मानित भी किया गया। इसी तरह पत्थलगांव एसबीआई बैंक में सेंधमारी की घटना में अच्छी विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने पर सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया है। इसके अलावा तपकरा-कुनकुरी हाईवे पर एल्यूमीनियम से भरी 2 ट्रकों के सभी लुटेरों को तत्परता से पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली पुलिस टीम को भी सम्मानित किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n5bpNF
via IFTTT

No comments