तीन दिन में 20 हजार लापरवाह लाेगाें पर जुर्माना, गिरफ्तारी भी
काेराेना गाइड लाइन की पालना नहीं करने वालाें के खिलाफ पुलिस सक्रिय हाे गई है। जयपुर में 60 थानाें की पुलिस ने गत तीन दिन में काेराेना गाइड लाइन की पालना नहीं करने वाले 20 हजार से ज्यादा लाेगाें के खिलाफ कारवाई की है। इसमें सबसे ज्यादा उन लाेगाें से जुर्माना वसूला है जाे साेशल डिस्टेंसिंग नहीं रख रहे थे। साथ ही पुलिस ने शाम सात बजे बाद भी प्रतिष्ठान खुले रखने वाले लाेगाें की गिरफ्तारियां करनी शुरू कर दी है। गत 24 घंटे में पुलिस ने ऐसे तीन लाेगाें काे गिरफ्तार किया है जिन्हाेंने अपने प्रतिष्ठान खुले रखे थे। साथ ही 35 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं।
कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे में 6336 लाेगाें के खिलाफ कारवाई कर 6 लाख 90 हजार रुपए वसूले हैं। शहर पूर्व के थानाें की पुलिस ने 1102 लाेगाें के खिलाफ कारवाई की है। पश्चिम जिले की पुलिस ने 1066 लाेगाें के खिलाफ, उत्तर इलाके में 649 तथा दक्षिण जिले में 763 लाेगाें के खिलाफ कारवाई की है। सबसे ज्यादा कारवाई साेशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने काे लेकर की गई है।
राहुल प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर
ट्रैफिक पुलिस से दाे दिन में 4900 लाेगाें से वसूला जुर्माना
कोरोना गाइडलाइन नहीं मानने पर यातायात पुलिस ने 2 दिन में 4900 लाेगाें के खिलाफ कारवाई की। रविवार काे 2104 लाेगाें से 2 लाख 84 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। साेमवार काे 2766 लाेगाें के खिलाफ कारवाई कर 2 लाख 53 हजार रुपए वसूले हैं। साेशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 4,440 लाेगाें के खिलाफ कारवाई की है। मास्क नहीं लगाने पर 493 लाेगाें का जुर्माना किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IpHmSp
via IFTTT
No comments