Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आज से बढ़ने लगेगी ठंड, 21 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ जाएगा पूरा प्रदेश

राजधानी समेत प्रदेश में बादल छंटने की वजह से बुधवार को सुबह और शाम को हल्का कोहरा नजर आया। शहरी इलाके में यह कम और आउटर में कुछ घना था। बादलों की वजह से पिछले एक हफ्ते से रात में ठंड बिलकुल कम हो गई थी, लेकिन गुरुवार को शाम के बाद हल्की ठंड शुरू होने की संभावना है जो चार-पांच दिन में तेजी से बढ़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी समेत पूरा प्रदेश 21 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ जाएगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है, जो कुछ ठंडी तो है लेकिन नमी भी है। इस वजह से तापमान में कम गिरावट आई है। लेकिन गुरुवार से हवा पूरी तरह उत्तरी होने की संभावना है। इस वजह से गुरुवार से ही ठंड में थोड़ा इजाफा संभव है। राजधानी में मौसम साफ रहेगा, इसलिए भी रात के तापमान में और कमी आएगी। हालांकि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भी पारा 19 डिग्री से कुछ कम रहा।

यह एक दिन पहले के मुकाबले एक डिग्री कम है। इधर, बादल कुछ छंटने की वजह से दोपहर दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। बिलासपुर संभाग में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ा। दुर्ग संभाग व बाकी संभाग में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। सबसे कम तापमान जगदलपुर का 16 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 30 18.8
बिलासपुर 29.4 18.4
पेंड्रारोड 25.3 16.6
अंबिकापुर 23.8 16.4
जगदलपुर 30 16
दुर्ग 30.6 17.1
राजनांदगांव 29.5 18.5


5 दिन में 6 डिग्री तक पारा कम
मौसम केंद्र लालपुर के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा नेे बताया कि मौसम खुल गया है, इसलिए आगामी 5 दिनों तक रात का तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर भारत से ठंडी हवा आने के कारण चार-पांच दिन में प्रदेश कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर धमतरी के स्टेट हाईवे नहर नाका चौक के पास की है। यहां बुधवार सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। शहर के आसपास क्षेत्र भी कोहरे से घिरा रहा। सुबह करीब 11 बजे सूरज दिखाई दिया। -फोटो: अजय देवांगन


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34mBRvH
via IFTTT

No comments