Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

24 नए केस, इनमें जवाहरवार्ड में 4, नवोदय विद्यालय में 3 पॉजिटिव

बुधवार को जिले में 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई। इसमें कांकेर शहर के जवाहर वार्ड में लैब टेक्रिशियन समेत उसके परिवार में 4 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। वहीं नरहरपुर के करप स्थित जवाहर नवोदया विद्यालय में 3 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। विद्यायल में पिछले एक सप्ताह में अब तक कुल 6 लोगों को पॉजिटिव पॉजिटिव पाया जा चुका है।
जिला अस्पताल में पदस्थ लैब टेक्रिशियन को बुधवार को पॉजिटिव पाया गया है। वह किसी कोरोना पॉजिटिव के जांच के दौरान संक्रमित नहीं हुआ है। टेक्रिशियन के अनुसार दो दिन पूर्व उनके ससुर की तबियत खराब होने पर अस्पताल जांच के लिए लाए गए थे। जहां जहां जांच में उसे पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद परिवार की हुई जांच में लैब टेक्रिशियन, उनकी पत्नी, पुत्र के अलावा सास पॉजिटिव पाई गई है। सभी लोग होम आईसोलेशन में है। वहीं नरहरपुर के करप स्थित जवाहर नवोदया विद्यालय में 22 दिसंबर को एक शिक्षक को पॉजिटिव पाया गया था। शिक्षक अपने घर भिलाई गया था जहां तबियत खराब होने पर जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह खबर करप जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची। इसके बाद उनके संपर्क में रहे दूसरे शिक्षक को कमजोरी आदि की शिकायत होने लगी। जांच में वह भी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद शिक्षक की पत्नी की भी तबियत बिगड़ी जिस पर हुई जांच वह भी पॉजिटिव पाई गई। बुधवार को इस परिवार के दो बच्चे व एक अन्य शिक्षक को पॉजिटिव पाया गया है। स्कूल में कुल 35 का स्टाफ है जिनमें बचे लोगों की जांच की जा रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय में पॉजिटिव पाए गए सभी लोग होम आईसोलशन में हैं।

30 दिसंबर को जिले में मिले पॉजिटिव मरीज
कांकेर : 11- (जवाहर वार्ड 4, शांती नगर 1, भीरावाही 2, लाल माटवाड़ा 1, कांकेर 2, अंडी 1), भानुप्रतापपुर : 1-(चिल्हाटी 1), अंतागढ़ : 1- (बड़े तेवड़ा 1), चारामा : 3- (पुरी 2, कसावाही 1), नहररपुर: 7- (बनसागर 4, करप 3), पखांजूर : 1-(बैकुंठपुर 1)।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rEiYhH
via IFTTT

No comments