Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग पूरी नहीं हुई तो 26 से बेमियादी हड़ताल करेंगे पंचायत सचिव

पंचायत सचिवों की शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर बस्तर ब्लाॅक सचिव संघ ने गुरुवार को ब्लाॅक मुख्यालय के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर तहसीलदार बस्तर कमल किशोर साहू, जनपद पंचायत सीईओ जयभान सिंह राठौर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम नियमितीकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा।
संघ के अध्यक्ष विद्याधर नेताम ने कहा कि पंचायत सचिव 29 विभागों के कई प्रकार के कार्य जमीनी स्तर पर ईमानदारी से करते हुए राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करने की स्थिति में ब्लॉक इकाई के सभी पंचायत सचिव 26 दिसंबर से जनपद पंचायत मुख्यालय में काम बंद, कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान रूपसिंह बघेल, जगदीश कश्यप, धनेश्वर जोशी, ललित बघेल, रमेश यादव, जोगेन्द्र पांडे, निरंजन पांडे, हुकुम सिंह ठाकुर, राजेश कुमार ,चेतन नाग, दिलीप कुमार कश्यप, लक्ष्मीनाथ निषाद, पिला सिंह ठाकुर, पदम बघेल, दीपिका आिद मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mNPham
via IFTTT

No comments