Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कलेपाल-ककाड़ी के जंगलों में मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर

कुआकोंडा थाना क्षेत्र के कलेपाल और ककाड़ी के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराने का दावा डीआरजी ने किया है। दोनों महिला नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों महिला नक्सली कुल 7 लाख की ईनामी बताई जा रही है। मारी गई एक महिला नक्सलियों की मलांगीर एरिया कमेटी की मिलिट्री इंटेलिजेंस की प्रमुख बताई जा रही है, जबकि दूसरी मिलिट्री इंटेलिजेंस सदस्य है। दोनों के शवों के पास से एक पिस्टल और एक भरमार बंदूक बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक डीआरजी की टीम कुआकोंडा थाने से गश्त-सर्चिंग अभियान के लिए निकली हुई थी। इसी बीच कलेपाल-ककाड़ी के बीच जंगलों में डीआरजी का सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों में गोलीबारी भी हुई। इस बीच दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया।
मारी गई महिला नक्सलियों में मलांगीर एरिया कमेटी की की मिलिट्री इंटेलिजेंस प्रमुख 5 लाख की ईनामी आयते मंडावी तो दूसरी की शिनाख्त मलांगीर एरिया कमेटी की मिलेट्री इंटेलिजेंस सदस्य 2 लाख की ईनामी विज्जे मरकाम के रूप में की गई है। बताया ये भी जाता है कि दोनों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L6ba7t
via IFTTT

No comments