Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

समोदा डायवर्सन पूरा होने से 36 गांवों को मिलेगा लाभ, टेंगना नाले पर बनेगा एनीकट

ब्लाक के अंतर्गत ग्राम हरिनभट्टा के गोठान का शनिवार को कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने ओचक निरीक्षण कर गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गोठान में ही महिला समूहों को 6 हजार का चेक देकर निर्मित वर्मी कंपोस्ट खाद विक्रय केंद्र की शुरुआत की। गोठान में सभा को संबोधन के दौरान ग्रामीणों ने 3 मांगों का आवेदन सौंपा।
मंत्री ने उनकी तीनों मांगों को पूरा करते हुए समोदा डायवर्सन का बचा कार्य जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर सुनील जैन को निर्देशित किया है। इस नहर से जिले के 36 गांवों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही टेंगना नाला में एक एनीकेट की स्वीकृति देते हुए हरिनभट्टा बांध के विस्तार को भी अगले बजट में शामिल करने का भरोसा भी ग्रामीणों को दिया। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग ने विभिन्न हितग्राहियों को जाल और फिश कंटेनर प्रदान किया। पशुपालन पालन विभाग ने कमजोर पशुओं के लिए मुफ्त दवाइयां और कृषि विभाग ने विभिन्न हितग्राहियों को स्पेयर किट प्रदान किए। इस दौरान मंत्री ग्रामीणआजीविका मिशन
बिहान की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के हाथ से निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी देखकर सराहना की। इनमें मसाले, अगरबत्ती, साबुन, सीएफएल बल्ब, गोबर से बने दीए एवं अन्य सामग्री शामिल थी। मंत्री ने महिला समूह के सदस्यों से चर्चा कर उनकी आमदनी की जानकारी ली।
कार्यक्रम में विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, कलेक्टर, जिपं सीईओ डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी, एएसपी निवेदिता पाल, मनोज आडिल, प्रवीण धुरंधर, युवराज चंद्राकर, बिसेशर, सुकालू यदु, पिंटू वर्मा, जानकी ध्रुव, सुनील महेश्वरी कुर्रे, दिव्या साहू, सरपंच सुखदास बंजारे, नंदनी राजकुमार सोनवानी सहित राजस्व, पुलिस, पंचायत, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
समूह ने 13 हजार की सब्जियां बेचीं : गोठान की बाड़ी में उगाई गई 13 हजार रुपए की सब्जियां एकता महिला स्वसहायता समूह जुलाई से अब तक बेच चुका है। गोठान ग्रामीण आजीविका का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।

समूह ने खाद बेचकर 6 हजार कमाए
गोठान में महारानी लक्ष्मीबाई महिला स्व-सहायता समूह अब तक 20 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बना चुका है, जिसमें से 6 क्विंटल कृषि विभाग ने खरीदा है। महिला समूह की अध्यक्ष सविता पटेल ने बताया कि 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से यह खाद बेची गई है, जिसके तहत आज 6 हजार रुपए मिले हैं। शेष 14 क्विंटल खाद भी कृषि विभाग आने वाले दिनों में खरीदेगा।

गोबर बेचकर चरवाहे ने 26 हजार कमाए
गांव के चरवाहा पीतांबर यादव पशुपालक के रूप में पंजीकृत है। वह अब तक 130 क्विंटल गोबर गोठान में बेच चुका है, जिससे 26 हजार रुपए की अतिरिक्त आमदनी हुई है। उसने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि का उपयोग अपने बच्चों के लिए चांदी के जेवर खरीदने में करूंगा। मंत्री चौबे ने उसका सम्मान भी किया।

गोठान में 235 पंजीकृत पशु पालक
गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयंत साहू ने बताया हमारे गोठान में कुल 235 पशु पालक पंजीकृत हैं, जिनके 923 पशु गोठान में आते हैं। साथ ही गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 122 गोबर विक्रेता पंजीयन हैं, जिसमें से 109 सक्रिय विक्रेता हैं। अब तक गोठान में 2 हजार 942 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसके तहत अब तक 2361 क्विंटल खाद का 4 लाख 72 हजार 310 रुपए का भुगतान किया गया है। साथ आज दिनांक तक लगभग 981 क्विंटल का 1.96 लाख रुपए का भुगतान शेष है। इसके साथ ही पैरा दान अभियान के अंतर्गत 13 दानदाताओं से 200 क्विंटल पैरा एकत्र किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
36 villages will benefit from completion of samoda diversion, anicut will be built on Tenga Nalla


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37vQpuS
via IFTTT

No comments