Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

काम पर लौटने के लिए 3 दिन की मिली मोहलत

अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिन से हड़ताल पर बैठे पटवारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें काम पर लौटने तीन की मोहलत वाली नोटिस थमा दी गई। इस दौरान पटवारी हड़ताली पंडाल में अपने मनोरंजन के लिए लूडो व ताश खेल रहे थे। प्रशासन ने नोटिस के साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर कार्य पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
वेतन विसंगति व पदोन्नति समेत अन्य 9 मांगों को लेकर पटवारी 14 दिसंबर से प्रदेश भर में बेमुद्दत हड़ताल पर हैं। इसमें कांकेर मुख्यालय में पटवारी कलेक्टोरेट मार्ग में पंडाल लगा हड़ताल पर बैठे हैं। शुरू में तो मांगो को लेकर नारेबाजी की गई, इसके बाद हड़ताल के चौथे दिन गुरूवार को समय काटने मनोरंजन के लिए पुरूष पटवारी ताश तो महिला पटवारी सांप सीढ़ी खेलती नजर आई। इसी दिन प्रशासन ने भी पटवारियों को काम पर लौटने नोटिस थमा दिया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि हड़ताल से वर्तमान में शासन के महत्वपूर्ण कार्य समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, गिरदावरी सुधार कार्य, खरीफ फसल कटाई प्रयोग, कृषि संगणना, भूअभिलेख से संबंधित तथा कोरोना आपदा का कार्य बाधित हो रहे हैं जो सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन है। इसके लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया जाता है। तीन दिन के अंदर अपने कार्य में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण दें अन्यथा प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई होगी।

ग्रुप से लेफ्ट हुए पटवारी
सभी तहसील में एक ग्रुप बनाया गया है जिसमें एसडीएम तहसीलदार समेत सभी पटवारी जुड़े हुए हैं। अधिकारियों द्वारा इन ग्रुप में पटवारियों के लिए आदेश जारी किया जा रहा है। इसे देखते हुए जिले भर के पटवारी उस ग्रुप से बुधवार को लेफ्ट हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3-day extension to return to work


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3r129gy
via IFTTT

No comments