Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

40 हजार महिलाओं ने फोन कर पुलिस से मांगी मदद, कंट्रोल रूम में राेज 1200 महिलाओं के काॅल

लॉकडाउन और कोरोना काल में महिलाओं से संबंधित मारपीट, बदसलूकी, छेड़खानी जैसी घटनाएं बढ़ गईं हैं। सिविल लाइन स्थित डायल-112 के कंट्रोल रूम में पिछले 10 महीने में 40 हजार से ज्यादा महिलाओं ने कॉल कर मदद मांगी है। फोन करने वाली महिलाओं में 8 हजार तो केवल रायपुर की है। अभी भी रोज कंट्रोल रूम में 1200 महिलाओं के फोन आ रहे हैं।
महिलाओं से संबंधित घटनाओं की शिकायतें देखते हुए कई जिलों में पुलिस नया स्क्वॉड और सेल बनाने की तैयारी है। नए साल में रायपुर में शी(She)स्क्वॉड शुरू किया जा रहा है। स्क्वाड सिर्फ महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनेगी। इसमें पूरा महिला स्टाफ रहेगा। महिला आईपीएस से लेकर सिपाही की टीम रहेगी। इसमें साइबर के जानकार महिलाओं को रखा जाएगा।

She-स्क्वॉड करेगी छापा मार कार्रवाई
एसएसपी अजय यादव ने बताया कि 2021 में वे महिला संबंधित अपराध रोकने के लिए अलग स्क्वाड बनाकर प्रयास किया जाएगा। इसके लिए वे शी स्क्वॉड (She Squad ) का गठन कर रहे हैं। महिलाओं की इस विंग में पूरी तरह महिला पुलिस वाले ही रहेंगे। इसे महिला आईपीएस लीड करेंगी। शी स्क्वॉड को केस दर्ज करने से लेकर छापा मारने की पूरी छूट रहेगी। स्कूल, कॉलेज से लेकर माॅल, पार्क में टीम रोज छापामार कार्रवाई करेंगी। कहीं भी महिला संबंधित घटनाएं होगी वहां थाने की पुलिस के साथ शी स्क्वॉड की टीम जाएगी।

60 प्रतिशत शिकायतें मारपीट की
डायल-112 के कंट्रोल रूम में रोजाना 11 शहरों की महिलाएं अपने साथ हुई घटनों को लेकर शिकायतें कर रहीं है। हालांकि इसमें अधिकांश महिलाएं बाद में पुलिस कार्रवाई करने से मना करती हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस आरोपियों को समझाइश देकर छोड़ देती है। पिछले 10 महीने में रायपुर की 8000 महिलाओं ने शिकायतें की है।
इसमें से 60 फीसदी मारपीट और घरेलू विवाद की शिकायतें हैं। उसके बाद 25 फीसदी शिकायतें बदसलूकी और दुर्व्यवहार की हैं। 10 फीसदी शिकायतें छेड़खानी और अश्लील हरकत की होती है और 5 फीसदी शिकायतें दुष्कर्म की कोशिश की होती है।

28 हजार गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया गया अस्पताल : एसपी डायल-112 धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रोजाना 1200 से ज्यादा महिलाओं से संबंधित शिकायतें आ रही हैं। इसमें मेडिकल इमरजेंसी संबंधित कॉल भी आ रहे हैं। पिछले 10 महीने में 27,774 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला या उनके परिजनों का कॉल आया है। सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nQux37
via IFTTT

No comments