Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

झाड़फूंक के नाम पर 4.67 लाख रुपए ठगे, दाे गिरफ्तार, एक फरार

ग्राम मरकामटोला निवासी रूपलाल गोरे से झाड़-फूंक करने के नाम पर 4 लाख 67 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों में से दाे काे पुलिस ने धर दबाेचा। वहीं एक आराेपी फरार है। पुलिस ने सेवकराम कोर्राम, भोलाराम मंडावी काे धारा 34, 420 के तहत गिरफ्तार किया। आराेपी तेजराम फरार है।

पुलिस ने बताया कि मरकाटोला निवासी रूपलाल गोरे का गांव में किराना दुकान हैं। 20 अक्टूबर को नवरात्रि के समय ग्राम बघमार में डेरा डाले सेवक राम कोर्राम, भोलाराम मंडावी, तेजराम नामक सपेरा रूपलाल गोरे के घर आए।

तीनाें ने झाड़फूंक, पूजा- पाठ का काम करने के साथ जड़ी-बूटी से समस्या दूर करने की बात बताई। घर में पारिवारिक परेशानी होने पर पूजा-पाठ व झाड़फूंक से खत्म करने का झांसा दिया और नगदी लेते गए। बाद में 75 हजार रुपए है कहकर लिफाफे में कागज थमा दिया। सेवकराम कोर्राम, भोलाराम मंडावी और तेजराम नामक सपेरा मूल निवासी सिवनी बालोद का है।

ठगी के पैसे से बाइक का किस्त जमा किया

आरोपियों को बालोद थाना अंतर्गत ग्राम सिवनी निवासी होने की जानकारी होने पर पुलिस ने धरपकड़ की। आरोपी सेवक राम कोर्राम व भोलाराम उर्फ गुल्लू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर एक अन्य साथी तेजराम के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। दाेनाें आरोपी ने धाेखाधड़ी की रकम काे राजनांदगांव से खरीदे गए बाइक का किस्त जमा करना बताया। दोनों आरोपियों से दाे बाइक व नकदी 50 हजार रुपए बरामद किया गया। आगे की कार्यवाही की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qTEa2I
via IFTTT

No comments