Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

श्रीराम नगर में 4 पाॅजिटिव आने से हड़कंप

सोमवार को जिले में 14 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसमें कांकेर शहर के श्रीराम नगर में 4 पॉजिटिव शामिल है। श्रीराम नगर में दो दिन पूर्व भी दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया था। अब फिर चार मरीज पाए जाने से वहां हड़कंप मच गया। जबकि जिले भानुप्रतापपुर व दुर्गूकोंदल विकासखंड में सोमवार को भी कोरोना के नए मरीज नहीं मिले।
कांकेर शहर व उसके आसपास के गांव में लगातार मरीज मिल रहे हैं। जहां पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं उसी परिवार में अब और मरीज मिलने से साफ है कि कोविड के नियमों का पालन पूरी तरह से नहीं किया जा रहा है। श्रीराम नगर में दो दिन पूर्व वहां की मितानिन को कोरोपा पॉजिटिव पाया गया था। उसके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। जिसमें परिवार में हुई जांच में मितानिन की दोनों पुत्र को पॉजिटिव पाया गया है।

अब एक्टिव मरीजों की घट रही संख्या
जिले में कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटने लगी है। पिछले सप्ताह तक एक्टिव मरीजों की संख्या दो सौ के करीब थी। जबकि उसे पहले यह लंबे समय तक 250 के आसपास ही बनी थी। सोमवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 170 के करीब पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nAMzpQ
via IFTTT

No comments