Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बस स्टैंड से 5 साल में चौथी बार हटवाया अतिक्रमण,15 दुकानों पर चली जेसीबी

शनिवार काे नगर पालिका प्रशासन ने मुख्य बस स्टैंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 दुकानदारों के अतिक्रमण पर जेसीबी चला दी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जहां बस स्टैंड अतिक्रमण मुक्त हो गया है, वहीं कोरोना काल में इन दुकानदारों के सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

हालांकि बस स्टैंड में कब्जा कर दुकानें लगाने से कॉम्प्लेक्स में किराए पर दुकान चला रहे दुकानदार नाराज थे। कब्जे की दुकान सामने होने के कारण खरीदार कॉम्प्लेक्स की दुकानों तक नहीं पहुंचते थे। अतिक्रमण हटाये जाने के बाद अब बस स्टैंड में पर्याप्त जगह दिखाई देने लगी है। इससे बस ऑपरेटरों के साथ यात्रियों को राहत मिली है। गौरतलब है कि नगर पालिका ने बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने के लिए 5 साल में चौथी बार कार्रवाई की गई है, लेकिन हर बार यहां कब्जा कर दुकानें बना ली जाती हैं। नपा सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो ने कब्जा कर दुकान लगाने वालों को कड़ाई के साथ हिदायत दी है।

सीएमओ ने कहा कि यदि बस स्टैंड में दोबारा कब्जा कर दुकान लगाई तो अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार के बाद शुक्रवार को सुबह से शुरू हुई कार्रवाई को देखते कुछ लोगों ने खुद ही गुमटियां हटा ली। नगर पालिका के निर्देश पर कर्मचारियों ने बस स्टैंड के सामने सड़क के दूसरी ओर लगाई दुकानों को भी हटा दिया और अतिक्रमण कर रखे बांस, बल्ली, तिरपाल को जब्त कर लिया। अतिक्रमण हटवाने के साथ सीएमओ ने अपनी मौजूदगी में बस स्टैंड को कब्जा मुक्त कराकर दोनों ओर सफाई करवा दी है। इससे कब्जे में दबा बस स्टैंड का एक बड़ा हिस्सा बसों के खड़े होने के लिए खुल गया है।

बस स्टैंड से ऑटो हटाए
ऑटो स्टैंड के लिए पुराना बस स्टैंड की जगह निर्धारित है। लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में ऑटो बस स्टैंड में खड़े रहकर सवारियों का इंतजार करते हैं। नगर पालिका अफसरों ने बस स्टैंड में खड़े ऑटो को हटवाते हुए पुराना बस स्टैंड में वाहन खड़ा करने के लिए कहा। यदि बस स्टैंड में ऑटो पार्क किया तो आगे जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदार बोले- कार्रवाई से मिली राहत
तालाबंदी के दौरान किराया दे रहे व्यापारियों ने अपनी समस्या सीएमओ को बताई थी कि किस तरह कब्जे की दुकानों के कारण ग्राहक कॉम्प्लेक्स के अंदर की दुकानों तक नहीं पहुंचते हैं। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर नपा के राजस्व अमले ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Encroachment removed from bus stand for fourth time in 5 years, JCB at 15 shops


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Qdbvk
via IFTTT

No comments