Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

लगातार दूसरे दिन 500 से कम (475) रोगी मिले, लेकिन मौतें बढ़ती जा रहीं हैं

कोरोना के केस अब कम हो रहे हैं, ये राहत की बात है। लेकिन, मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। लगातार 15 दिन से हर रोज 3-4 मौतें जारी हैं। सोमवार को भी 4 जयपुरवासियों की जान कोरोना ने ले ली। लगातार दूसरे दिन 500 से कम 475 नए संक्रमित मिले हैं...लेकिन चिंता की बात है कि अब भी जयपुर में 8,901 कोरोना संक्रमित हैं।

इनमें से ज्यादातार होम क्वॉरेंटाइन हैं। 472 मरीज कोविड डेडिकेटेड आरयूएचएस में भर्ती हैं। अलग-अलग निजी अस्पतालों में भी करीब 500 रोगी बताए जा रहे हैं। हालांकि आरयूएचएस में 65 गंभीर रोगी ही हैं। सात दिन पहले तक इनकी संख्या 120 से ज्यादा थी। यानी रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है। मरीज ठीक हो रहे हैं।

सोमवार को शहर में सबसे ज्यादा 35 रोगी मानसरोवर में मिले हैं। झोटवाड़ा में 32, सोढ़ाला में 31, मालवीय नगर और वैशाली नगर में 30-30, अजमेर रोड पर 29, दुर्गापुरा में 23 प्रताप नगर में 21, विद्याधर नगर में 19, जगतपुरा व टोंक रोड पर 18-18, आदर्श नगर, लालकोठी में 13-13, गोपालपुरा, सांगानेर, जवाहर नगर में 11-11, बनीपार्क में 10 नए रोगी मिले।

10 के कम रोगी मिलने वाले इलाके (प्रशासन की नजर में कंटेनमेंट जोन नहीं) मिलाकर कोरोना ने सोमवार को फिर से पूरा शहर कवर कर लिया। आमेर रोड, सिविल लाइंस, महेश नगर में 7-7, मुरलीपुरा में 6, भांकरोटा में 5, अंबाबाड़ी, चौड़ा रास्ता, कोटपूतली, गलता गेट, गांधीनगर, सी-स्कीम, एमडी रोड व सीकर रोड पर 3-3, शाहपुरा, सांभर, फागी, गोविंदगढ़, घाटगेट, चांदपोल, चाकसू, ब्रह्मपुरी में 2-2, बजाज नगर, ईदगाह, गंगापोल, जयसिंहपुरा खोर, जेएलएन मार्ग, जौहरी बाजार, किशनपोल, एमआई रोड, रामगंज, सीतापुरा और विराट नगर में 1-1 केस सामने आया है। जयपुर में कुल पॉजिटिव 51,668 हो गए हैं और चार मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 459 हो गई है।

प्रिय लापरवाह जयपुरवासियों,
अनगिनत नमस्कार।
आपके स्वागत-सत्कार से मैं अभिभूत हूं। जब भी आपको भीड़ में पाता हूं- गदगद हो जाता हूं। खुले नाक-मुंह से पूरा चेहरा उघाड़े जब आप मेरा बाजारों-बारातों-सभाओं में इंतजार करते हैं तो मैं आपका आतिथ्य ठुकरा नहीं पाता हूं। अपने साथ मुझे घर अपनों के बीच ले जाकर मिलवाने के लिए आभार! आपके ही कारण मैं एक लैब से निकला और पूरी दुनिया में घर-घर और हर अस्पताल पहुंच पाया। मेरी तरक्की आपकी देन हैं। अपने इस संक्षिप्त पत्र के साथ अपनी यह उपलब्धि मैं आपको समर्पित करता हूं।
आपका चहेता कोरोना वायरस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सचिवालय के बाहर की इस तस्वीर में तो कोरोना अत्र कोरानां तत्रास्तु का संदेश देता नजर आ रहा है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39QYuvJ
via IFTTT

No comments