Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बेमेतरा में 50 करोड़ की लागत से बनेगा बाइपास

प्रदेश के गृह, जेल व पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरुवार को बेमेतरा जिले के ग्राम भोईनाभाठा मे आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा गुरुघासीदास ने सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है का संदेश दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, प्रेम का मार्ग दिखाया है। हम उनके द्वारा बताए गए राह पर चल कर समाज व देश का विकास करें। पूर्वजों ने अच्छाई की जो राह दिखाई है, उसे जीवन मे उतारें। गृहमंत्री ने 66.25 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी मौजूद रहे।
गृहमंत्री ने कहा कि नया साल सभी के जीवन मे खुशहाली लाए। बीता हुआ वर्ष 2020 वैश्विक महामारी कोरोना के नाम से जाना जाएगा। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से भारत के अलावा पूरी दुनिया 9 माह तक परेशान रही। कोरोना ने आम लोगों की जीवन शैली बदल कर रख दी है। गृहमंत्री ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि नया साल 2021 और बेहतर होगा और वैश्विक महामारी जल्द ही समाप्त होगी। गृहमंत्री ने भोईनाभाठा में मुख्य सड़क से आंगनबाड़ी पहुंच मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इसका इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

गुरु ने हमें सत्य के मार्ग पर चलने की राह दिखाई
इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बाबा गुरुघासीदास ने सत्य के मार्ग पर चलने की राह दिखाई। गृहमंत्री ने आज बेमेतरा की बहुत पुरानी मांग लोलेसरा, ढोलिया, बिलई, भोईनाभाठा, पिपरभट्ठा, चोरभट्ठी मार्ग (वैकल्पिक बेमेतरा बायपास) सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जिपं सदस्य शशिप्रभा गायकवाड़, जिपं दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी यादव, नपा बेमेतरा अध्यक्ष शकुंतला साहू, बंशीलाल पटेल, अविनाश राघव, उपाध्यक्ष जपं बेमेतरा मिथलेश वर्मा, सरपंच भोईनाभाठा ममता पाटिल, चंद्रप्रकाश गायकवाड़ मौजूद रहे।

विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
ग्राम भोईनाभाठा में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लगभग 66 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने 19.77 लाख रुपए से निर्मित भोईनाभाठा-पिपरभट्ठा मार्ग से प्राथमिक शाला व पूर्व माध्य. शाला पिपरभट्ठा मार्ग का लोकार्पण किया। वैकल्पिक बेमेतरा बायपास का भूमिपूजन किया। 12.70 किमी. लंबाई की यह सड़क 49.98 करोड़ रुपए में बनेगी। भोईनाभाठा, पिपरभट्ठा मार्ग से प्राथमिक शाला तेंदूभाठा पहुंच मार्ग निर्माण कार्य 19.99 लाख रुपए सहित अन्य विकास कार्यों कार्यों का भूमिपूजन किया। इससे लोगों को सुविधा होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bypass will be built in Bemetra at a cost of 50 crores


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mZAjxX
via IFTTT

No comments