Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सर्द चेतावनी; आज 6 डिग्री पर लुढ़क सकता है पारा

मौसम विज्ञान विभाग ने इस वर्ष के आखिरी माह की 30 तारीख को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री से बढ़ कर 30 डिग्री होने की संभावना जताई गई है। जहां मंगलवार को हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होने पर मंगलवार को शीतलहर रात के अलावा दिन में भी काफी असरदार रही।

लोगों ने दिन में भी शीतलहर से बचाव के लिए ऊनी वस्त्रों का उपयोग किया। वहीं वातावरण में आद्रता 30 प्रतिशत रही। मंगलवार काे हवा की दिशा पूर्व से उत्तर और पूर्व की ओर रही। इस कारण शीतलहर का असर दिन में भी काफी प्रभावी रहा। जहां दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ कर 8 डिग्री हाे गया। आने वाले दिनाें में शीतलहर के कारण ठंड का असर और अधिक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2020 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। वहीं नये साल 2021 के पहले दिन एक जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा जताई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/390cyRJ
via IFTTT

No comments