जिले को मिले 66 नए डॉक्टर, ग्रामीण क्षेत्र में मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चिकित्सा विभाग के आदेश के तहत 66 नये डॉक्टर मिल गए है। इसमें 61 डॉक्टर ने ज्वाइन भी कर लिया है। इससे अब ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि जिले के गामड़ी अहाड़ा, बिछीवाड़ा, दामड़ी, बुचियाबड़ा, देवल चिखली, साबला, पूंजपुर, डूंगरसारण, गलियाकोट, गैंजी सीएचसी के नए डॉक्टर मिल गए है।
वहीं पाड़वा, चारवाडा, निठाउवा गामड़ी, टामटिया, खेडा कच्छवासा, चाड़ोली, माल, ओबरी, पादरा, धंबोला, डूंका, जसैला, रास्तापाल, क्षीरेश्वर, आंतरी, बनकोडा, भेखरेड, बड़ौदा, वस्सी, ठाकरडा, बोखला, मझौला, मेवाड़ा, शिशोद, कुआं, गैंजी, पुनाली, घाटा का गांव, चितरी में नये डॉक्टर के आदेश हो गए है। कुल 66 में से 61 ने अब तक अस्पताल में ज्वाइनिंग कर ली है। अब तक कुल 136 रिक्त पद में से 66 नये डॉक्टर मिलने के बाद अब 70 डॉक्टर के पद रिक्त हो गए है। सीएमएचओ डॉ महेंद्र परमार ने बताया कि 66 में से 61 डॉक्टर ने सीएचसी व पीएचसी पर ज्वाइन कर लिया है।
डॉक्टर की संख्या बढ़ने से मरीजों को अधिक लाभ होगा। शेष पांच डॉक्टर भी जल्द ज्वाइन करेंगे। गौरतलब है कि जिले में अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी भी स्वीकृत पदों के अनुसार डॉक्टर कार्यरत नहीं हैं। इसी वजह से मौजूदा डॉक्टरों पर काम का भार भी ज्यादा होता है। कोरोना के चलते कई डॉक्टरों ने लंबे समय से अवकाश नहीं लिया है।
अब तक की स्थिति: 289 पद स्वीकृत, 6 वरिष्ठ विशेषज्ञ और 67 कनिष्ठ विशेषज्ञ के पद खाली
पद स्वीकृत कार्यरत रिक्त
वरिष्ठ विशेषज्ञ 13 07 6
कनिष्ठ विशेषज्ञ 82 15 67
वरिष्ठ डॉक्टर 23 09 14
डॉक्टर 23 120 44
दंत डॉक्टर 07 02 05
- 289 स्वीकृत पद में से 153 कार्यरत है, 136 रिक्त पद थे।
- 136 पद रिक्त थे, 66 डॉक्टर की नियुक्ति होने के बाद 70 रिक्त रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aSorvx
via IFTTT
No comments