ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर 7 तो इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 31 जनवरी तक रोक
नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को एक आदेश जारी कर इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगे प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। तो वहीं ब्रिटेन आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर लगे प्रतिबंध को भी 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्गो फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा। इसी प्रकार विशेष अनुमति प्राप्त फ्लाइट्स भी संचालित की जाएंगी।
तो वहीं वंदे भारत मिशन और एयर बबल फ्लाइट को संचालन से पहले अनुमति लेनी होगी। गौरतलब है कि लॉक डाउन से पहले जयपुर से सात इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था। इनमें दो फ्लाइट दुबई, दो बैंकॉक और एक-एक फ्लाइट कुआलालम्पुर, मस्कट और शारजहां की शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Mrin4
via IFTTT
No comments