Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शीतलहर जैसे हालात, पूरे प्रदेश में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में रात का पारा 7 डिग्री

प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीलतहर जैसी स्थिति है। यहां तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। राजधानी में भी पारा चार से पांच डिग्री तक गिर चुका है। रात ही नहीं, दिन में भी अब ठंडी हवा चलने लगी है। इस सीजन में पहली बार दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिन राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ेगी।
प्रदेश में कुछ जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। कहीं-कहीं पर पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक कम है। तापमान में तोड़ी सी और गिरावट आने पर राज्य में शीतलहर चलने की घोषणा की जा सकती है। अभी कुछ तकनीकी मापदंडों के पूरा नहीं होने के कारण शीतलहर की घोषणा नहीं की जा रही है, लेकिन स्थिति कमोबेश वैसी ही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान यदि सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक की कमी है या फिर तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाए और वह सामान्य से तीन-चार डिग्री कम हो तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। शेष|पेज 12
प्रदेश में अभी अंबिकापुर में 6.8 और पेंड्रारोड में 8.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां तापमान सामान्य से दो और एक डिग्री कम है। दुर्ग में पारा 10 डिग्री है, लेकिन यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। माना एयरपोर्ट में 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। इन शहरों में तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आने पर शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। लाभांडी में शुक्रवार की रात का तापमान 10.2 डिग्री रहा। लालपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने पहले ही 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री गिरावट की संभावना जताई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Conditions like cold wave, cold all over the state, night temperature in Ambikapur 7 degrees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p3iwHy
via IFTTT

No comments