मतगणना आज; सुबह 9 से दाेपहर 12:30 बजे तक पंचायत समिति और 1 बजे से जिला परिषद सदस्याें के वाेट गिने जाएंगे
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्याें के लिए मतगणना मंगलवार काे हाेगी। पहले चरण में सुबह नाै से दाेपहर 12:30 बजे तक पंचायत समिति सदस्याें के वाेटाें की गणना हाेगी। बदनाैर पंचायत समिति सबसे छाेटी हाेने के कारण मतगणना के सबसे कम राउंड हाेने से वाेटाें की गिनती शुरू हाेने के करीब आधा घंटे में ही परिणाम का पता चल जाएगा। इधर, दूसरे चरण में दाेपहर एक बजे से जिला परिषद सदस्याें के लिए वाेटाें की गिनती शुरू हाेगी। करीब 3 बजे तक जिला परिषद सदस्याें का परिणाम साफ हाे जाएगा। मतगणना पाॅलिटेक्निकल काॅलेज के 15 कमराें में 117 टेबल पर हाेगी।
फैसला : भाजपा की ताकत कायम रहेगी या कांग्रेस छीनेगी सीटें...अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं
भाजपा के पास पिछले चुनाव में 12 पंचायताें में से 10 पंचायत समितियाें में प्रधान और जिला प्रमुख पद पर कब्जा था। उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। करेड़ा व बदनाैर पंचायत समिति नई बनने के कारण अब जिले में 14 पंचायत समितियां हाे गई हैं। इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। अब यह देखना राेचक हाेगा कि कांग्रेस सरकार के समय में भी भाजपा गांवाें में अपनी ताकत कायम रख पाती है या फिर कांग्रेस उससे गांवाें की सरकार छीन लेगी।
इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर : कांग्रेस के दो और भाजपा के पांच नेता... जिले में कांग्रेस के माैजूदा समय में केवल एक विधायक रामलाल जाट और भाजपा के ग्रामीण क्षेत्र में चार विधायक जब्बरसिंह सांखला, गाेपीचंद मीणा, कैलाश मेघवाल व गाेपाल खंडेलवाल हैं। सबसे ज्यादा इन विधायकाें की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है क्याेंकि दाेनाें के कार्यकाल का यह पहला पंचायतीराज चुनाव है, जाे पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ा गया है।
...इधर बाड़ाबंदी; भाजपाई प्रत्याशी गुजरात और कांग्रेस के जैसलमेर में
दाेनाें ही प्रमुख दलाें ने अपने प्रत्याशियाें की बाड़ाबंदी की है। पंचायत समिति व जिला परिषद प्रत्याशी इनके नेताओं की निगरानी में सैर-सपाटा कर रहे हैं। सूत्राें के अनुसार भाजपा प्रत्याशी गुजरात में जबकि कांग्रेस के जाेधपुर व जैसलमेर ले जाए गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की व्यवस्था का जिम्मा विधायक गोपीचंद मीणा, निवर्तमान प्रधान शिवजीराम मीणा और बन्नालाल जाट के जिम्मे हैं। कांग्रेस प्रत्याशियाें की व्यवस्था पूर्व विधायक धीरज गुर्जर के निर्देशन में हाे रही है। ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि परिणाम आने पर प्रधान चुनाव में प्रत्याशी जहाजपुर पहुंचेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33RbVbl
via IFTTT
No comments