तेज गाड़ी चलाने पर चार चालकों का लाइसेंस निलंबन के लिए भेजा गया
यातायात पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे में निर्धारित गति से अधिक तेज वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी नाथियानवागांव के पास स्पीड रडार गन लगाकर तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालाकों पर कार्रवाई की गई। चार वाहन चालकों पर जुर्माना लगाकर लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग भेजा गया।
जांच के दौरान क्लूजर वाहन सीजी 19 आरएफ4455, कार क्र. सीजी04 2555, कार क्र. सीजी 05 एसी 8610 एवं कार नंबर सीजी 04एमटी 4448 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक नेशनल हाईवे 30 पर तेज गति से वाहन चलाते पाया गया। उनका स्पीड रडार गन से चेक कर मोटर व्हीकल एक्ट के धाराओं सहित कार्यवाही कर उनसे 2 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए परिवहन विभाग कांकेर भेजा गया है।
जांच के दौरान बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले 11, तीन सवारी वाले 8, बिना हेलमेट पहन वाहन चलाने वाले 4 व अन्य 9 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
इनसे 9700 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर यातायात पुलिस ने छोटे-बड़े वाहनों के चालक, मालिकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qJOIBp
via IFTTT
No comments