मवेशियों को दूसरे राज्य ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मवेशी तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 62 मवेशियों को हांकते हुए बुचड़खाना लेकर जा रहे थे। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
पत्थलगांव थाना प्रभारी संतलाल आयाम स्टाप के साथ ग्राम फुलेता व केराकछार की निकले थे। उसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली की दो लोग मवेशियों की तस्करी कर है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम ने ईला में मवेशी को ले जाता देखकर पुलिस ने रायगढ़ के गनतपुर निवासी गौरीशंकर एक्का (58) अाैर सरगुजा जिले के गेरसा निवासी जगनंदन राम (22) से पूछताछ की। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मवेशियों को लेकर दूसरे राज्य में बिक्री करने के लिए लेकर जारहे हैं।
पुलिस ने जब दोनों से मवेशियों के खरीदी बिक्री रसीद कागजात की मांग की तो आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके पास कोई कागजात नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने 62 मवेशी को अपने कब्जे में लिया और गौरीशंकर और जगनंदन राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aJenEM
via IFTTT
No comments