Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

डाकघर के आगे अतिक्रमण पर सख्ती, हटाने के लिए दाे दिन का समय दिया

डाकघर के बाहर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण काे हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियाें व कार्मिकाें का दल डाक के बाहर पहुचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस संबंध मंे जिला डाकघर अधीक्षक ने 20 अगस्त को उपखंड अधिकारी अनिल कुमार जैन को पत्र साैंप कर बताया था कि सीमलवाड़ा डूंगरपुर मार्ग पर स्थित सीमलवाडा पोस्ट ऑफिस के सामने अवैध लारियों व केबिन धारियों ने अतिक्रमण कर रखा है।

इसके कारण पोस्ट ऑफिस के कार्यों से आने वाले ग्राहकों को अपने वाहन पार्किंग करने में परेशानी होती है। इससे यहां आए दिन विवाद हाेता रहता है। इस पर उपखंड अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार काे सीमलवाड़ा पटवारी धनेश्वर भगोरा, हरदेश गौतम, सरपंच विजय पाल डोडियार, हेड कांस्टेबल अमृतलाल, कांस्टेबल भरत डिंडोर, अरविंद रोत आदि माैके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई की गई। इस पर ग्राम पंचायत ने नोटिस जारी किए और दाे दिन में अतिक्रमण हटा लेने के निर्देश देकर रवाना हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीमलवाड़ा. दुकानदारों से बातचीत करती टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rDMSmb
via IFTTT

No comments