Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज लगाया, उपभोक्ता परेशान

बिजली के बिलों में फ्यूल सरचार्ज की राशि को लेकर शहर के कई उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति है। केईडीएल के उपखण्ड कार्यालयों में उपभोक्ता फ्यूल सरचार्ज की राशि के संबंध में शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जिनके बिल में उनके द्वारा की गए बिजली खर्च की राशि तो कम है, लेकिन फ्यूल सरचार्ज उससे भी अधिक जुड़ा हुआ है।
इस बारे में केईडीएल के कॉमर्शियल हैड रविशंकर शुक्ला ने बताया कि फ्यूल सरचार्ज वर्तमान बिल के विद्युत उपभोग पर नहीं लिया जाता, यह पिछले निर्धारित समय में किए गए बिजली उपभोग के आधार पर लिया जाता है। फ्यूल सरचार्ज की प्रति यूनिट राशि व पिछले किस विद्युत उपभोग के समय के अनुसार फ्यूल सरचार्ज लिया जाना है, इसका निर्धारण राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग (आरईआरसी) की ओर से किया जाता है।

वर्तमान में आरईआरसी ने उपभोक्ताओं से अप्रैल 2018 से जून 2018 तक उनकी ओर से किए गए विद्युत उपभोग के आधार पर प्रति यूनिट 5 पैसे के हिसाब से 36 किश्तों में स्पेशल फ्यूल सरचार्ज लिए जाने के आदेश दिए हुए हैं। जयपुर डिस्कॉम की ओर से इस संबंध में केईडीएल को जारी किए गए निर्देशों में अस्पष्टता के चलते गत 10 महीनों के बिलों में स्पेशल फ्यूल सरचार्ज की राशि कम जोड़कर भेज दी गई थी। अब जो बिल उपभोक्ताओं को जारी किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34gYiSU
via IFTTT

No comments