Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अब बामरा स्टेशन में रुकेगी साउथ बिहार व अहमदाबाद

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस और हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा, अहमदाबाद एक्सप्रेस को 19 दिसंबर से बामरा रेलवे स्टेशन में रोकी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र नगर से दुर्ग जाते समय साउथ बिहार एक्सप्रेस बामरा रेलवे स्टेशन दोपहर 12.09 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी। इसी तरह दुर्ग से राजेंद्रनगर की ओर जाते समय यह ट्रेन दोपहर 2.07 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुककर आगे रवाना हो जाएगी।

इसी तरह हावड़ा से अहमदाबाद जाते समय अहमदबाद एक्सप्रेस सुबह 6.52 को बामरा स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकेगी इसके बाद आगे रवाना होगी। इसी तरह अहमदाबाद से हावड़ा जाते समय यह ट्रेन सुबह 5.53 को बामरा आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now South Bihar and Ahmedabad will stop at Bamra station


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nzbA4S
via IFTTT

No comments