बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से कार के दो टुकड़े, रेस्तरां मालिक व दाेस्त की माैत
आदर्श नगर पुलिस थाने से कुछ दूरी पर बीती रात जयपुर की ओर जा रहे ट्रेलर ने सड़क पार कर रही कार काे जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार के दाे टुकड़े हाे गए और चकनाचूर हाेकर कार सड़क पर बिखर गई। कार में सवार दाे युवकाें की हादसे में माैत हाे गई। वहीं ट्रेलर चालक चाेटग्रस्त हुआ, जिसे पुलिस ने जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है। दाेनाें मृतक माकड़वाली गांव के रहने वाले थे और दाेस्त थे। पुलिस ने ट्रेलर जप्त कर आराेपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव में पसरा मातम
माकड़वाली गांव में हादसे की सूचना मिलते ही दाेनाें मृतकाें के परिवार में हाहाकार मच गया। गांव में मातम पसर गया। आसपड़ाेस के लाेगाें ने मृतक के परिवारजनों काे ढांढस बंधाया। ग्रामीणाें ने बताया कि मुन्ना और महेंद्र दाेनाें दाेस्त थे। दाेनाें व्यवहार कुशल थे, और हर किसी से उनकी बाेलचाल थी।
पुलिस ने ट्रेलर को जप्त किया, घायल चालक अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक हादसे में कार सवार माकड़वाली गांव निवासी मुन्नालाल मेघवंशी और महेंद्र गुर्जर की माैत हाे गई। हादसे के दाेनाें काे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रेलर जयपुर की ओर से आ रहा था जबकि कार ब्यावर की ओर से अजमेर आ रही थी। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने दरवाजे वाली जगह पर कार काे टक्कर मारी। हादसे में कार के दाे टुकड़े हाे गए और इंजन बाहर आ गया। कार चकनाचूर हाेकर सड़क पर बिखर गई। कार सवार मुन्नालाल और महेंद्र बुरी तरह से कार में फंस गए। लहूलुहान हालत में माैके पर जमा लाेगाें की सहायता से दाेनाें काे कार से बाहर निकाला गया।
ट्रेलर चालक भी चाेटग्रस्त | ट्रेलर चालक भी हादसे में गंभीर चाेटग्रस्त हाे गया। खलासी काे मामूली चाेटें आईं। पुलिस ने चाेटग्रस्त तीनाें लाेगाें काे अस्पताल पहुंचाया, जहां मुन्नालाल और महेंद्र की माैत हाे गई। मृतक मुन्नालाल माकड़वाली में रेस्तरां चलाता है।
हादसे में कार के दाे टुकड़े हाे गए। कार सवार मुन्नालाल व महेंद्र की माैत हाे गई, जबकि ट्रेलर चालक हादसे में चाेटग्रस्त हुआ। पुलिस ने ट्रेलर जप्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-हेमराज मुंड, थानाप्रभारी, आदर्शनगर थाना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36QuBKd
via IFTTT
No comments