Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट से बचाने बनेगी रैपिड रिस्पांस टीम

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए तेजी से तैयारियां की जा रही है। केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक टीके के साइड इफेक्ट से बचाने के लिए हर जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की रैपिड रिस्पांस टीम भी तैनात की जाएगी। जिसके लिए सभी जिलों को अपने यहां डॉक्टरों की टीम तैयार करने का निर्देश जारी किया गया है। एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन(एईएफआई)के प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जिला स्तर पर टीमों का गठन जल्द से जल्द करने को कहा है। इतना ही नहीं, जिन बूथों में वैक्सीन लगाने के बाद किसी को भी साइड इफेक्ट होता है तो उसके बारे में तत्काल जानकारी भी बूथ के जरिए रैपिड रिस्पांस टीम तक जाएगी। इसके लिए हर बूथ में एक सूचना का सेटअप भी बनाया जा रहा है।
घर जाने पर साइड इफेक्ट लगे तो तत्काल करना होगा फोन : आमतौर पर बाकी टीके की तरह कोरोना टीकाकरण के बाद भी बुखार, सूजन एवं एलर्जी जैसी छोटे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए टीकाकरण सत्रों पर लोगों को किसी भी तरह के आपातकालीन सेवा मुहैया कराने के लिए एम्बुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। घर जाने के बाद या कुछ दिनों के अंतराल में किसी को भी साइड इफेक्ट जैसा महसूस होने पर इसके लिए उन्हें तत्काल संबंधित रैपिड रिस्पांस टीम के डॉक्टरों को फोन करना होगा, ताकि सही समय पर साइड इफेक्ट दूर करने इलाज किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rapid response team to protect against side effects of corona vaccine


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KBKifw
via IFTTT

No comments