Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अब जिला अस्पताल में ही होगी कोरोना की जांच

जिला चिकित्सालय में आरटी-पीसीआर लैब शुरू हो गई। कलेक्टर पीयूष सामरिया ने शुक्रवार को लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया। अब जिला अस्पताल में ही कोरोना की जांच होगी। इससे लोगों को जल्द रिपोर्ट मिल सकेगी। पहले दिन जिला अस्पताल के लैब में 94 सैंपलों की जांच की गई।

अब तक कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे जाते थे। इससे 2-3 दिन में जांच रिपोर्ट मिलती थी। अब जिला अस्पताल में कोरोना लैब शुरू होने से सैंपलों की जांच लैब में हो सकेगी। इससे लोगों को सैंपल की रिपोर्ट जल्द मिल सकेगी। लैब के उद्घाटन के दौरान जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सी. एल. मीणा, जिला अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. आर. डी. मीणा, आरटी-पीसीआर लैब के नोडल ऑफिसर डॉ. नमिता गर्ग, डॉ. शिविरा बत्रा, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. रमिता विजय, लैब प्रभारी हिमांशु बापीवाल आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gdbNHX
via IFTTT

No comments