Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

प्रेमी ने शादी से मना किया तो गला घोंटकर मार डाला

कवर्धा शहर के दर्री पारा वार्ड- 24 में विशाल यादव (23) की हत्या के मामले में उसकी प्रेमिका की गिरफ्तारी हुई है। शादी से इनकार करने पर नाराज प्रेमिका ने अपने प्रेमी की गला घोटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लाश को अपने घर से कुछ दूरी पर कचरे में फेंक दिया था। पीडि़त परिजन के शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला को धारा 302 के तहत जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राधिका उर्फ गीता सारथी (30) दर्री पारा वार्ड- 24 की रहने वाली है। उसका अपने मोहल्ले के ही रहने वाले विशाल यादव के साथ प्रेम संबंध थे।
आरोपी महिला अपने प्रेमी विशाल से शादी की बात कही तो वह अक्सर टाल देता था। वारदात वाली रात भी उसने शादी की बात छेड़ी तो प्रेमी विशाल ने इनकार कर दिया। इससे नाराज प्रेमिका राधिका ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को घर से कुछ दूर कचरे में फेंक दिया। मृतक के मोबाइल से सिम निकालकर नाली में फेंक दिया ताकि मृतक और उसके बीच प्रेम संबंधों के बारे में किसी को पता न चले।

आरोपी महिला के पति रोशन की हो चुकी है मौत
आरोपी राधिका उर्फ गीता सारथी की शादी रोशन सारथी के साथ हुई थी। रोशन की मौत के बाद वह अकेली रहती थी। मृतक विशाल से जान- पहचान के बाद अक्सर उसके घर आना- जाना लगा रहता था। इसके चलते दोनों के बीच प्रेम संबंधी बन गए। लेकिन इस प्रेम संबंध ने उस वक्त खूनी रुप ले लिया, जब विशाल ने शादी से इनकार कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WZ2H8T
via IFTTT

No comments