Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नाइट कर्फ्यू-मास्क-भीड़ भी कम, कोरोना से जीत रहे हम

नगर निगम चुनाव, फिर दिवाली पर भीड़भाड़ वाले बाजार में खरीदारी के चलते जिस रफ्तार से ग्राफ बढ़ रहा था, उसी रफ्तार से सरकार की सख्ती से कोरोना का ग्राफ घट रहा है। नाइट कर्फ्यू, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में सख्ती और जन जागरूकता का इतना अच्छा कॉम्बिनेशन बना है कि कुछ ही दिन में कोरोना बहुत सिमटने लगा है।

संक्रमण की चेन तोड़ने में हम काफी हद तक कामयाब दिख रहे हैं। सेनिटाइजेशन, मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के जरिए रोकथाम सही हो रही है। अगले 15 दिन सख्ती और जागरूकता यूं ही बनी रही और बढ़ी तो कोरोना बहुत सिमट सकते हैं। एक दिसंबर को 692 संक्रमित मिले थे, 12 दिसंबर को इनकी संख्या 295 रह गई। ये अच्छे संकेत हैं।

डॉक्टरों का कहना है- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में नाइट कर्फ्यू, शादियों में भीड़भाड़, सोशल डिस्टेसिंग और मास्क लगाकर बाहर निकलने का ही असर ये है कि संक्रमित मामलों की संख्या घट रही है। जहां पहले शादी में हजार-हजार आदमियों का खाना रहता था, वहीं इस बार 100 की संख्या में सिमट कर रह गया।

साथ ही पहले की तुलना में कम संख्या में ही जा रहे है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, नई दिल्ली के अनुसार सामाजिक दूरी के जरिए महामारी के कुल संभावित मामलों की संख्या में 62 फीसदी तक कमी ला सकते है। सर्वाधिक मामलों की संख्य को 89 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
भास्कर एक्सपर्ट पैनल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुधीर भंडारी, मेडिसन के डॉ.रमन शर्मा व डॉ.पुनीत सक्सेना, आरयूएचएस कोविड प्रभारी डॉ.अजीत सिंह, अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ.वीरेन्द्र सिंह, डॉ.अशोक गुप्ता, डॉ.नरेन्द्र खिप्पल, डॉ.मनीष शर्मा ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Night curfew-mask-crowd reduced, we are winning from Corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oMrKIe
via IFTTT

No comments